एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राम कृपाल यादव के काफिले पर हुए हमले को लेकर RJD का बड़ा खुलासा, BJP नेता ने खुद रची साजिश?

MLA Rekha Devi: आखिरी फेज में चुनाव के दिन मसौढ़ी विधायक रेखा देवी पासवान के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में आरजेडी ने कार्रवाई की मांग की है. पार्टी का कहना है कि मामले को दबाने की साजिश हो रही है.

RJD Press Conference: पाटलिपुत्र उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर हुए हमले के बाद बीजेपी ने आरजेडी पर कई आरोप लगाए हैं. अब आरजेडी ने बीजेपी नेता राम कृपाल यादव पर ही साजिश का आरोप लगाया है. इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार (2 जून) को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मीडिया चैनल पर जो भी खबरें चल रही हैं, वह मिथ्या और मनगंढत हैं, बीजेपी के इशारे पर चलाई जा रही हैं. 

रामकृपाल यादव पर आरजेडी का आरोप

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र से बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव के जरिए अपने समर्थकों को बचाने के लिए इस तरह की बातें प्रचारित की जा रही हैं. जिस तरह से दलित समाज से आने वाली एवं महिला विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया गया उस मामले से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि चुनाव के दिन मसौढ़ी विधायक रेखा देवी पासवान को अपमानित किया गया और उन्हें भद्दी-भद्दी गलियां और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया.

चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त गाड़ी पर मसौढ़ी विधायक रेखा देवी पासवान को जब यह पता चला कि तिनेरी स्थित बुथ संख्या 178 पर बीजेपी समर्थकों के जरिए आरजेडी के पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया और वहां पर दलित, शोषित, वंचित को वोट देने से रोका गया है, तो वो वहां पहुंची और उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखता है कि विधायक का जाति सूचक शब्दों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके साथ वहां पर मुखिया और उनके समर्थकों ने मारपीट भी की. 

हमले की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर राम कृपाल यादव इसलिए प्रस्तुत कर रहे हैं ,क्योंकि उनको पता चल गया कि वह चुनाव हार रहे हैं और अपनी हार और अपने समर्थकों को बचाने के लिए वह मनगढ़ंत बातें और मिथ्या बातों के सहारे अपने समर्थकों को बचाना चाहते हैं. सभी को पता है कि इस तरह का गलत व्यवहार और महिला को जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करवाने में उनकी ही भूमिका रही है. 

वहीं विधायक रेखा देवी पासवान ने कहा कि कल जब वह पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में घूम रहीं थीं, तभी  उन्हें सूचना मिली कि तिनेरी बूथ संख्या 178 पर गरीब, दलित और महिलाओं को वोट देने से रोका जा रहा है. जब वहां पर पहुंची तो देखा कि हल्का गेट बंद करके बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है. वहां पर हमने जब इसका प्रतिकार किया और पूछा कि हमारे पोलिंग एजेंट कहां गए तो, हमें भद्दी भद्दी गालियां दीं गईं दुर्व्यवहार किया गया और वहां पर स्थानीय मुखिया और उनके समर्थकों का किस तरह का व्यवहार रहा यह उनके द्वारा ही वायरल वीडियो से समझा जा सकता है. 

क्या है आरजेडी महिला विधायक का कहना? 

रेखा देवी ने कहा कि इस संबंध में मसौढ़ी थाना में एफआईआर भी दर्ज करवाई है, लेकिन उन लोगों पर कार्रवाई करने की जगह आरजेडी समर्थक दलित समाज के लोगों के घरों पर पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. मठिया पर गांव के सभी लोग आतंकित हैं और उनको समझ में नहीं आ रहा है कि इस तरह से पुलिस अन्यायपूर्ण व्यवहार क्यों कर रही है, जबकि उनके साथ  मारपीट और उन्हें वोट डालने से वंचित किया गया. इस तरह का शासन प्रशासन का रवैया स्पष्ट करता है कि किस तरह से बिहार में शासन और प्रशासन दलित, शोषित वंचित के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है.

रेखा देवी ने बताया कि हमारे साथ दिन के 12:30 बजे घटना हुई, जबकि उल्टे राम कृपाल यादव शाम में 7:00 बजे पहुंच कर अपने लोगों को बचाने के लिए मनगढ़ंत और अपने हिसाब से एफआईआर दर्ज करवाने का काम किया. जबकि उस समय उनके साथ कोई घटना दुर्घटना नहीं हुई, उनके ही बॉडीगार्ड ने वहां पर गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का इस तरह का व्यवहार कहीं ना कहीं दलित समाज को अपमानित करने वाले अपने समर्थकों को बचाने का प्रयास है. पूरी सुनियोजित साजिश के तहत इस तरह का काम कर रहे हैं. इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए. 

ये भी पढ़ेंः '295+ का दावा कर रहे हैं तो फिर डर कैसा?' चुनाव आयोग से इंडिया गठबंधन की मुलाकात पर संतोष सुमन का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget