एक्सप्लोरर

'295+ का दावा कर रहे हैं तो फिर डर कैसा?' चुनाव आयोग से इंडिया गठबंधन की मुलाकात पर संतोष सुमन का तंज

इंडिया गठबंधन अपनी हार का बहाना ढूंढने के लिए चुनाव आयोग से मिला है. बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि जो मांग वो कर रहेहैं उस पर चुनाव आयोग पहले से ही अलर्ट होता है.

Santosh Suman Attack On India Alliance: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपनी 3 मांगों को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की. इस पर गया में एससीएसटी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने रविवार (2 जून) को अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन लोगों ने तो एक जून को ही बैठक कर ली की सरकार बन रही है. 295+ का दावा कर रहे हैं तो फिर इस तरह का डर क्यों.? सभी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से की जा रहा है.

संतोष सुमन का इंडिया गठबंधन पर हमला

संतोष सुमन ने कहा कि वीवीपैट का हो ईवीएम का जो वोट आता है उसका तुलनात्मक अध्ययन करने की बात आती हो तो चुनाव आयोग पहले से भी ऐसे करता है. एक राउंड की गिनती होने के बाद उसकी पूरी छानबीन की जाती है. चुनाव आयोग को भेजा जाता है. वहां से सहमति मिलने के बाद ही उसके बारे में बताया जाता है, लेकिन यह हताशा का परिचय है. इंडिया गठबंधन ने मान लिया है कि वे हार चुके हैं डर से कोई न कोई बहाना ढूंढ रहे हैं कि 4 जून को क्या बोलेंगे.

उन्होंने कहा कि उस दिन बोलेंगे कि ईवीएम खराब है गड़बड़ी हुई है. बहाना ढूंढ रहे हैं इसलिए चुनाव आयोग के पास जा रहे हैं, हारने वाला कभी संतुष्ट नहीं होगा. हमे लगता है वह कभी संतुष्ट नहीं होंगे, क्योंकि वह बुरी तरह से हार रहे हैं. गिनती 1 से 2 महीने तक चलेगी क्या..? हार के डर से उसे 4 जून को किस तरह से बोला जाएगा. इसकी तैयारी कर रहे हैं. एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को नुकसान बताने पर उन्होंने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में 40 में 39 लाया था. इस बार 400 पार का नारा दिया था जो हो रहा है तो इस बात को भी मान लीजिए.

संतोष सुमन ने कहा कि अच्छी कॉपी लिखी गई है तो रिजल्ट भी अच्छा ही आएगा. बिहार में भी 40 की 40 सीट जीतेंगे. एग्जिट पोल भी कहता है एक से दो सीट ऊपर नीचे हो सकती है. रामकृपाल यादव पर हमला पर निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जो भी करते हैं यह हताशा का परिचय है. प्रशासन को इसे संज्ञान में लेकर सुरक्षा बढ़ानी चाहिए. इसके लिए वे सरकार से बात करेंगे. चुनाव वह जीत रहे हैं. आरजेडी की उत्तेजित प्रवृत्ति है. हो सकता है उन्हें लगा होगा कि वह हार रहे हैं, तो अपना गुस्सा निकालने के लिए प्रत्याशी पर हमला किया गया.

'आरजेडी ने कांग्रेस को इग्नोर किया'

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बयान दिया है कि अगर बिहार में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो 25 सीट आती. इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुरानी और बड़ी पार्टी है, लेकिन जिस तरह से एक क्षेत्रीय पार्टी से पिछलग्गू की तरह काम किया तो यह शोभा नहीं देता है. अपने आप खड़ा होना चाहिए. यहां पर बी टीम के रूप में काम किया है. चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी और कांग्रेस का कहीं तालमेल नहीं रहा. हेलीकॉप्टर पर मछली खा रहे हैं, केक काट रहे हैं, बगल में मुकेश सहनी हैं. हेलीकॉप्टर से वह घूम रहे थे. यहां कांग्रेस को इग्नोर किया गया. इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस अपने आप को सरेंडर कर दिया है. 

ये भी पढ़ेंः Vote Counting: मतगणना केंद्र के चारों ओर रहेगी धारा 144, जनिए 4 जून को काउंटिंग के दिन कैसी रहेगी नवादा में व्यव्सथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget