एक्सप्लोरर

Attack on Nitish Kumar: CM नीतीश के 'घाव' पर RJD का तंज वाला 'मरहम', कहा- हाथ की नहीं, वोट की चोट से निकालें गुस्सा

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा, " बेरोजगारी हो, अफसरशाही या महंगाई, नागरिक अपना गुस्सा वोट की चोट से निकालें, हाथ की चोट से नहीं! किसी भी तरह का असंतोष या क्रोध केवल लोकतांत्रिक तरीकों से ही प्रकट की जाए!"

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर विक्षिप्त युवक ने हमला कर दिया. इस घटना के बाद सूबे के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है. सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ ही विपक्ष भी घटना की निंदा कर रहा है. साथ ही सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. इसी क्रम में आरजेडी (RJD) ने पूरे प्रकरण पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है.

बिहार में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं

पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया, " सीएम नीतीश के साथ युवक की हाथापाई निंदनीय है. राजद इसकी निंदा करता है. नीतीश सरकार अब तो माने कि बिहार के लोग किस तरह के कमजोर और संक्रमित सरकारी सुरक्षा तंत्र को झेल रहे हैं, जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं."

Bihar News: 'लाल पानी' की खोज में पुलिस ने रुकवाई थी कार, डिक्की की तलाशी लेते ही छूटे पसीने, जानें पूरा मामला

बिहार राजद ने ट्वीट कर लिखा, " बेरोजगारी हो, अफसरशाही या महंगाई, नागरिक अपना गुस्सा वोट की चोट से निकालें, हाथ की चोट से नहीं! किसी भी प्रकार का असंतोष या क्रोध केवल लोकतांत्रिक तरीकों से ही प्रकट की जाए! यह व्यवहार कतई उचित नहीं."

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा घेरा में घुसकर मुख्यमंत्री पर हमले का प्रयास किया गया, जिसे पकड़ लिया गया. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है.

मुख्यमंत्री ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: BJP के बाद अब CM नीतीश ने भी छोड़ा सहनी का साथ, 'मोटा भाई' की सिफारिश पर उठाया बड़ा कदम

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉडर बना रणक्षेत्र, आपस में भिड़े SSB जवान और मुखिया समर्थक, इस वजह से हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget