एक्सप्लोरर

Bihar News: 'लाल पानी' की खोज में पुलिस ने रुकवाई थी कार, डिक्की की तलाशी लेते ही छूटे पसीने, जानें पूरा मामला

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम बुलाई गई है. टीम के आने के बाद कार के तहखाने को तोड़ा जाएगा और कैश की गिनती शुरू की जाएगी.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार से तीन करोड़ कैश बरामद किया. यूपी के लखनऊ से पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी जा रही कार के इतनी बड़ी राशि बरामद करने के बाद टीम ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ जारी है. बता दें कि पैसों के हवाला कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई है. उत्पाद टीम ने ये कार्रवाई जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास की है.

कार की डिक्की में बनाया था तहखाना

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इको स्पोर्ट कार में तहखाना बनाकर 500 के नोटों की गड्डी छिपाकर रखी गई थी. चेक पोस्ट पर उत्पाद टीम शराब की जांच कर रही थी. इस दौरान कार को तेजी से लेकर जाते देख जांच टीम को शक हुआ, जिसके बाद टीम ने कार को रोककर सघन तलाशी लेनी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान कार की डिक्की में तहखाना मिला, जिसमें से नोटों की गड्डी जब्त की गई. 

Bihar By-Election 2022: 'खून के आखिरी कतरे तक हिंदुओं के लिए करूंगा संघर्ष', मुजफ्फरपुर में गरजे गिरिराज, CM नीतीश पर बोला हमला

मुजफ्फरपुर से बुलाई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम

इस मामले में पुलिस ने कार में सवार राजस्थान के बीकानेर जिले के मुकेश कुमार और राकेश कुमार को हिरासत में लिया है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम बुलाई गई है. टीम के आने के बाद कार के तहखाने को तोड़ा जाएगा और कैश की गिनती शुरू की जाएगी. वहीं, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

बता दें कि इसके पहले छह मार्च को फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर में कार से एक करोड़ 48 लाख कैश बरामद बरामद किया गया था. इस मामले में यूपी के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसी क्रम में यूपी से चार सप्ताह में दूसरी बार कैश की बड़ी खेप बिहार से होकर बंगाल लेकर जाने की बात सामने आई है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: BJP ने मुकेश सहनी को इस 'गलती' को सुधारने की दी चेतावनी, कहा- जल्दी सुधार करिए, नहीं तो हम...

Bihar Politics: CM नीतीश की 'गलती' को माफ करने के मूड में स्पीकर, भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget