एक्सप्लोरर

बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले RJD का दावा- मध्यावधि चुनाव होना है तय

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के दबाव के बीच सीएम नीतीश बड़ी मुश्किल से मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं. कैबिनेट विस्तार में हुई देरी ने ये साबित कर दिया है कि बीजेपी नीतीश कुमार पर अपना वर्चस्व बनाये रखना चाहती है.

पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही तैयारियों के बीच आरजेडी ने बड़ा दावा किया है. आरजेडी ने यह कहा है कि कैबिनेट विस्तार के बाद मध्यावधि चुनाव होना तय है. बता दें कि मंगलवार को आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं, लेकिन राज्य में मध्यावधि चुनाव होना तय है.

उन्होंने कहा कि जेडीयू और बीजेपी के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है. दोनों पार्टियों के बीच अंतर्कलह है, जिसके चलते ये सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी.

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के दबाव के बीच सीएम नीतीश बड़ी मुश्किल से मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार में हुई देरी ने ये साबित कर दिया है कि बीजेपी नीतीश कुमार पर अपना वर्चस्व बनाये रखना चाहती है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बात को साबके सामने कह चुके हैं.

मालूम हो कि सरकार गठन के तकरीबन तीन महीने बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के विस्तार कर रहे हैं. हालांकि, विस्तार में हुई देरी के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी की ओर से लिस्ट आने में देरी की बात बीते दिन मीडिया के सामने कही थी.

गौरतलब है कि फिलहाल नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हैं. बीते साल नवंबर महीने में सरकार गठन के वक़्त बीजेपी के 7, जेडीयू के 4, हम और वीआईपी पार्टी के एक मंत्री बनाये गए थे. आज कुल 17 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कैबिनेट विस्तार में बीजेपी को 12 और जेडीयू को 10 मंत्री पद मिलने की बात दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हो चुकी है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: आज 12.30 बजे होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, यहां जानिए कंफर्म मंत्रियों की पूरी लिस्ट बिहार: बाजार जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget