एक्सप्लोरर

बिहार: आज 12.30 बजे होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, यहां जानिए कंफर्म मंत्रियों की पूरी लिस्ट

नीतीश कैबिनेट का विस्तार: बिहार में19 फरवरी से विधान सभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार आज होगा. नीतीश के फिर से सत्ता संभालने के करीब ढाई महीने बाद कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है.

पटना: पिछले साल नवंबर में बिहार में फिर से मुख्यमंत्री पद की गद्दी संभालने वाले नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार आज होगा. बड़ी बात यह है कि सत्ता में करीब ढाई महीने की लंबी खींचतान के बाद कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है. दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल फागू चौहान नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. एबीपी न्यूज़ के सूत्रों ने कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम कंफर्म कर दिए हैं. जानिए बीजेपी और जेडीयू से कौन-कौन मंत्री बन सकते हैं.

बीजेपी के मुस्लिम चेहरे शाहनवाज हुसैन का नाम भी तय

नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 विधायक मंत्री बनेंगे. बीजेपी के मुस्लिम चेहरे शाहनवाज हुसैन का नाम भी नीतीश के नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है.  सैयद शाहनवाज हुसैन वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वह दो बार के लोकसभा सांसद, केंद्र सरकार में फूड प्रोसेसिंग, नागरिक उड्डयन, टेक्सटाइल्स और युवा मामलों के मंत्री भी रहे. शाहनवाज सुबह फ्लाइट से दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और दोपहर में शपथ लेंगे.

बीजेपी से बनने वाले मंत्रियों के नाम

  1. शाहनवाज हुसैन
  2. सम्राट चौधरी
  3. सुभाष सिंह
  4. आलोक रंजन
  5. प्रमोद कुमार
  6. जनकराम
  7. नारायण प्रसाद
  8. नितिन नवीन
  9. नीरज सिंह बबलू

जेडीयू से बनने वाले मंत्रियों के नाम

  1. श्रवण कुमार
  2. लेसी सिंह
  3. संजय झा
  4. जमा खान
  5. सुमित कुमार सिंह
  6. जयंत राज
  7. सुनील कुमार
  8. मदन सहनी
आज शांत होगी अटकलेबाजी

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में हलचल शुरू है. नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में युवा चेहरों पर जोर दिया गया है. 19 फरवरी से बिहार विधान सभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इसके पहले नीतीश सरकार पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है. नीतीश कुमार ने 13 मंत्रियों के साथ 16 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. तभी से उनके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलेबाजी चल रही थी जो फिलहाल शांत होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें-

शिवसेना का अमित शाह पर कड़ा प्रहार, सामना में लिखा- ‘आपसे कोकण के भूत भी नहीं डरते’

उत्तराखंड त्रासदी: तपोवन की सुरंग में जिंदगी की आखिरी आस, 35 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget