एक्सप्लोरर

RJD के साथ जाने वाले हैं CM नीतीश कुमार? इस नेता के दावे से बिहार में मच गई खलबली

Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देंगे. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

CM Nitish Kumar: बिहार में अगले साल (2025) विधानसभा का चुनाव होने वाला है और अभी से ही बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरफ बीते शनिवार को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव होगा और एनडीए की सरकार बनेगी. इस बीच आरजेडी के एक दावे से बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मच गई है. आरजेडी के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने सोमवार (07 अक्टूबर) को पत्रकारों से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है.

'नीतीश के दिमाग में चल रही बहुत सी बातें'

इस सवाल पर कि सीएम नीतीश कुमार मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं. सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं. आखिर ये क्या संकेत है? इस पर आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि चुप हैं, कोई कारण होगा, वही बता पाएंगे कि क्यों चुप हैं. असल में उनके दिमाग में बहुत सी बातें चल रही हैं. कभी-कभी रात में वो सोचते हैं कि कहां ये फेरा में पड़ गए हम. देशद्रोहियों के साथ हाथ मिला लिए. जिन्होंने देश के साथ गद्दारी की थी. 

'...तो चुप्पी साधे हुए हैं'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार कभी इतिहास उलटते हैं तो उन्हें दिमाग में आता है कि ये वही बीजेपी और जनसंघ वाला लोग हैं जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दिया था. यह याद कर नीतीश कुमार चौंक उठते हैं. रात में भी नींद टूट जाती है. सपने में भी आता है कि देशद्रोहियों के साथ नहीं रहना चाहिए तो चुप्पी साधे हुए हैं. देखिए आगे क्या होता है. 

इस सवाल पर कि क्या आप लोगों के साथ आएंगे? इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि पहले भी आए हैं नई बात थोड़ी है. समाजवादी रहे हैं समाजवादियों के साथ रहेंगे. भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से भतीजे तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देंगे. उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपनी गोदी में खेलाया है. ये बात भी उन्हें याद है. भाई वीरेंद्र के इस बयान पर सियासी बवाल मचना तय है.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, 'नीतीश कुमार की JDU को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी, चाहे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget