एक्सप्लोरर

मानव श्रृंखला से पहले RJD का पीएम मोदी और गृह मंत्री पर पोस्टर वार, BJP ने किया पलटवार

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा कि भारत बंद के तरह ही आरजेडी की मानव श्रृंखला फ्लॉप साबित होगी. उन्होंने कहा कि किसान कानून किसानों के हित में है. आरजेडी केवल अपनी राजनीतिक खेती करना चाहती है.

पटना: कृषि कानून के विरोध और किसानों के समर्थन में आरजेडी 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मानव श्रृंखला बनाने वाली है. आरजेडी द्वारा प्रस्तावित इस कार्यक्रम में विपक्ष की अन्य पार्टियां भी हिस्सा लेंगी और केंद्र द्वारा पारित तीनों कृषि कानून का विरोध करेंगी. वहीं, आरजेडी ने राज्य भर के किसान और बेरोजगारों से उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

कार्टून के जरिए साधा निशाना

इधर, शहीद दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले आरजेडी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. युवा आरजेडी के प्रदेश महासचिव ऋषि यादव की ओर से आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुकेश अंबानी और गौतम अदानी का कार्टून बनाकर कृषि कानून पर निशाना साधा गया है. वहीं, सरकार पर अंबानी-अडानी से प्रभावित होकर किसानों की मांग को ठुकराने का आरोप लगाया है.

मानव श्रृंखला से पहले RJD का पीएम मोदी और गृह मंत्री पर पोस्टर वार, BJP ने किया पलटवार

केंद्र सरकार पर लगाया ये आरोप

पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में दिखाया गया है कि मुकेश अंबानी पीएम मोदी से यह कह रहे हैं कि किसी भी हालत में कृषि बिल वापस नहीं होनी चाहिए. चाहे इसके लिए किसानों को खालिस्तानी और देशद्रोही साबित करना पड़े तो करो. दूसरी ओर अडानी दिख रहे हैं, जो गृह मंत्री से ये कह रहे हैं कि इस कृषि बिल के कारण मेरा भी अरबों रुपये दाव पर लगे हैं. वहीं, पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को उन दोनों की बात मानते हुए दिखाया गया है.

इधर, पोस्टर में तेजस्वी को किसानों के समर्थन और सरकार का विरोध करते हुए दिखाया गया है. नेता प्रतिपक्ष ये कहते दिख रहे हैं, " हल चलाए तुने, तुने फसल उगाई. कैसे कोई ले जाएगा, ये है तेरी कमाई." हालांकि, आरजेडी के इस पोस्टर पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा कि भारत बंद की तरह ही आरजेडी की मानव श्रृंखला फ्लॉप साबित होगी.

सरकार ने किसान का विकास किया है

उन्होंने कहा कि किसान कानून किसानों के हित में है. आरजेडी केवल अपनी राजनीतिक खेती करना चाहती है. 26 जनवरी की घटना ने साबित कर दिया है कि किसान आंदोलन में किस संगठन के लोग शामिल हैं. बात रही अंबानी-अडानी की तो उन्होंने किसके राज में विकास किया ये सबको पता है. एनडीए की सरकार ने केवल किसान का विकास किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget