एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस का एक्शन प्लान- अब IG, DIG स्तर के अधिकारी भी करेंगे रात में गश्त

बिगड़ती कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग बुलाकर कई दिशा निर्देश दिये. मुख्यमंत्री के एक्शन में आते हीं पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आ गई है और DGP ने तमाम ज़िले के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश.

पटना: बिहार में लगातार अपराध की बढ़ती घटनाओं के बाद बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बिगड़ती कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग बुलाकर कई दिशा निर्देश दिये. मुख्यमंत्री के एक्शन में आते हीं पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आ गई है और DGP ने तमाम ज़िले के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश.

पुलिस का एक्शन प्लान

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जीतेंद्र कुमार ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. जिसके तहत सबसे पहले रात्रि गश्ती को लेकर सभी जिले को दिशा-निर्देश दिये गए हैं. रात्रि गश्ती के लिए अब डीआइजी से लेकर आइजी स्तर के अधिकारी सड़कों पर निकलेंगे.

बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय में वीसी के माध्यम से डीजीपी एस के सिंघल के निर्देशन में सभी जिलों के डीएसपी, एसपी, एसएसपी से लेकर डीआइजी और आइजी स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश से अवगत कराया गया. इसके तहत तमाम एसपी अपने जिलों के लिए एक्शन प्लान के तहत क्राइम कंट्रोल करने की कार्रवाई करेंगे और तमाम पुलिस अधीक्षकों को भी रात में निकल कर सुरक्षा की जांच करनी होगी.

एडीजी मुख्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि बड़े अधिकारियों के अलावे पहले से गश्ती के लिए निकलने वाले छोटे स्तर के पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस वाहनों की भी मॉनिटरिंग की जायेगी. सबसे अहम बात ये रहेगी कि सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस के आधार पर भी मॉनिटरिंग की जाएगी.

साथ हीं जो कार्रवाई पहले से शुरू की गई है उनकी मॉनिटरिंग के लिए आगे मुख्यालय स्तर से अभियान भी चलाया जायेगा. सुस्त पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. क्राइम कंट्रोल के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में पहले से विभिन्न मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी करने का अभियान भी चलाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget