एक्सप्लोरर

CM Nitish के जनता दरबार पर RCP Singh ने खास अंदाज में कसा तंज, 'भूंजा पार्टी का इंतजार है, वाहवाहियों की भरमार है'

RCP Singh News: आरसीपी सिंह इन दिनों कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों ले रहे हैं. वहीं, सोमवार उन्होंने सीएम के जनता दरबार को लेकर घेरा.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को हमेशा घेरते रहे हैं. जेडीयू से अलग होने के बाद आरसीपी सिंह के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार हैं. वहीं, सोमवार को उन्होंने नए अंदाज में ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार पर तंज कसा. इसके लिए कविता के माध्यम से उन्होंने हमला बोला. उन्हें भूंजा पार्टी की चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारियों के लिए व्यंजनों की बहार है और जनता के लिए सत्तू का इंतजार है.

'जनता दरबार है, जनता दरबार है'

आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज सोमवार है, जनता दरबार है. फरियादिओं की भरमार है, पर बरसों से फरियादों के फैसले का इंतजार है, जनता दरबार है, जनता दरबार है. खर्चा बेशुमार है, पर परेशानियां बरकरार है. जनता दरबार है, जनता दरबार है. जनता को सत्तू का इंतजार है, पर मंत्रियों अधिकारियों के लिए व्यंजनों की बहार है. जनता दरबार है, जनता दरबार है. शाम को भूंजा (भूंजा पार्टी) का इंतजार है, वाहवाहियों की भरमार है. जनता दरबार है, जनता दरबार है. नीतीशे कुमार है.

आरसीपी सिंह सीएम पर लगातार हैं हमलावार

बता दें कि राजधानी पटना में पिछले तीन दिनों से इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए. इसके बाद सोमवार को चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, इसको लेकर आरसीपी सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया. इसके पहले भी आरसीपी सिंह अपनी बिहार की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते रहे. उन्होंने कहा था कि बिहार की स्थिति अब 2005 से भी ज्यादा बदतर हो गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट में 6 एजेंडों पर मुहर, 3 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को होगा फायदा, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
'मुझे मरवा देगा...', तेजप्रताप यादव का बड़ा दावा, हनी ट्रैप का लगाया आरोप
'क्रिमिनल माइंड हैं तेज प्रताप यादव', करीबी रहे जय सिंह राठौड़ का बड़ा हमला
'क्रिमिनल माइंड हैं तेज प्रताप यादव', करीबी रहे जय सिंह राठौड़ का बड़ा हमला
नालंदा में पत्रकार से मोबाइल छीना-फुटेज डिलीट किया, NHRC पहुंचा मामला
नालंदा में पत्रकार से मोबाइल छीना-फुटेज डिलीट किया, NHRC पहुंचा मामला
'अमेरिका से मिला ज्ञान...', मोहन भागवत के बयान पर मनोज झा का तंज
'अमेरिका से मिला ज्ञान...', मोहन भागवत के बयान पर मनोज झा का तंज

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय सरकार का स्टालिन को झटका, सिक्योरिटी में की बड़ी कटौती
विजय सरकार का स्टालिन को झटका, सिक्योरिटी में की बड़ी कटौती
दिल्ली में कमजोर पड़ा मानसून, सताएगी उमस और गर्मी, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में कमजोर पड़ा मानसून, सताएगी उमस और गर्मी, जानें ताजा अपडेट
शराब के नशे में NEET परीक्षा देने पहुंचा कैंडिडेट, अपनी सीट पर जा बैठा, मगर कैसे
शराब के नशे में NEET परीक्षा देने पहुंचा कैंडिडेट, अपनी सीट पर जा बैठा, मगर कैसे
पंजाब चुनाव: ‘अपने-अपने ही होते हैं’, सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
‘अपने-अपने ही होते हैं’, सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट
ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म, यात्रियों में मची खलबली
ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म, यात्रियों में मची खलबली
कौन से फीचर्स MacBook को विंडोज Laptop से बनाते हैं अलग, जानें इतना महंगा क्यों?
कौन से फीचर्स MacBook को विंडोज Laptop से बनाते हैं अलग, जानें इतना महंगा क्यों?
Embed widget