एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: लगातार 3 बार विधायक बनने वाले रत्नेश सदा पहली बार बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Ratnesh Sada: राजभवन के दरबार हॉल में रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) के इस्तीफे के बाद एक मंत्री पद के लिए नीतीश मंत्रिमंडल (Nitish Cabinet) का शुक्रवार (16 जून) को विस्तार हुआ. सोनबरसा राज सुरक्षित सीट से जेडीयू के विधायक रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) को मंत्री बनाया गया. राजभवन के दरबार हॉल में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मौजूद रहे. साथ में कई अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी भी जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए गए थे. उन्हें अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया था. उनके इस्तीफे के बाद अब रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है.

Bihar Cabinet Expansion: लगातार 3 बार विधायक बनने वाले रत्नेश सदा पहली बार बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मंत्रियों के साथ रत्नेश सदा का परिवार भी रहा मौजूद

शुक्रवार को जब रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन पहुंचे तो यहां कई मंत्री पहुंचे हुए थे. रत्नेश सदा के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, प्रो. चंद्रशेखर, समेत अन्य कई मंत्री मौजूद रहे. जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे. इस मौके पर रत्नेश सदा की मां, उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी थे.

बता दें कि रत्नेश सदा 2010 में पहली बार जेडीयू कोटे से सोनबरसा राज सुरक्षित सीट से विधायक बने. सोनबरसा राज विधानसभा सुरक्षित सीट है. लगातार तीन बार जीत मिली है. रत्नेश सदा की अपनी क्षेत्र में काफी पकड़ है. वो महादलित समुदाय से आते हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि संतोष मांझी जिस विभाग के मंत्री थे वही विभाग अब रत्नेश सदा संभालेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश बोले- पहले हो सकता है 2024 का चुनाव, BJP ने दे दिया कट टू कट जवाब, सुशील मोदी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget