एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश बोले- पहले हो सकता है 2024 का चुनाव, BJP ने दे दिया कट टू कट जवाब, सुशील मोदी ने क्या कहा?

Lok Sabha Elections 2024: सुशील मोदी ने बयान जारी कर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के बाद न नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य है, न उनकी पार्टी बचेगी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीति शुरू हो गई है. नीतीश कुमार ने आशंका जताते हुए एक कार्यक्रम में अधिकारियों से यह कहा कि काम जल्दी निपटा लें क्योंकि लोकसभा चुनाव पहले भी हो सकता है. अब नीतीश कुमार के इसी बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने जवाब दे दिया है.

गुरुवार (15 जून) को सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है और गठबंधन के मित्र एक-एक कर उनका साथ छोड़ रहे हैं, इसलिए वे बिहार में समय से एक साल पहले 2024 में विधानसभा चुनाव कराने का अंतिम दांव खेलना चाहते हैं.

लोकसभा नहीं... विधानसभा चुनाव कराने की है मंशा?

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों को काम में तेजी लाने और जनवरी 2024 तक पूरी होने वाली परियोजना को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की बात कही, जबकि उनकी मंशा समय से पहले विधानसभा चुनाव करा लेने की है.

आगे नीतीश कुमार पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ग्रामीण सड़क जैसे मुद्दे नहीं होते, लेकिन विधानसभा चुनाव में यह महत्वपूर्ण मुद्दे होते हैं. लोकसभा चुनाव केंद्र सरकार के काम और राष्ट्रीय मुद्दों पर होते हैं. उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के बाद न नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य है, न उनकी पार्टी बचेगी, इसलिए वे लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने की सिफारिश कर सकते हैं.

सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं से अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने की अपील की. कहा कि नीतीश कुमार पर इसी साल तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने की डील का भी दबाव है, इसलिए 2025 तक दबाव झेलने के बजाय चुनाव में जाना क्यों नहीं चाहेंगे?

यह भी पढ़ें- नहले पर दहला! पहले RJD के मंत्री और अब विधायक ने दिया 'दिव्य ज्ञान', कहा- मस्जिद में लिखा गया था रामचरितमानस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget