एक्सप्लोरर

Ramdas Athawale: 'लालू यादव के बेटे...', तेजस्वी यादव पर रामदास आठवले ने किया हमला, जानें क्या कहा

Ramdas Athawale News: रामदास आठवले मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. आरजेडी पर वे जमकर बरसे. 90 के दशक की याद दिलाई. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar Politics: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार (23 अप्रैल) को पटना में पत्रकारों से बातचीत में आरजेडी पर खूब हमला किया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के वरिष्ठ नेता हैं. विपक्ष की ओर से चिराग पासवान की मां को अपशब्द कहा गया है. ये लोग अपनी मां-बहन को गाली देने का काम कर रहे हैं.

रामदास आठवले ने कहा कि जब तेजस्वी यादव मंच से भाषण दे रहे थे तो वहां चिराग पासवान की मां को गाली देने का काम किया गया. इस तरह से गाली-गलौज करना सही नहीं है. लालू यादव के बेटे के सामने चिराग पासवान की मां को सरेआम गाली दी गई क्या वह महिलाओं का सम्मान करेंगे?

रामदास आठवले ने याद दिलाई 90 के दशक की बात

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने आगे 90 के दशक की याद दिलाई. कहा कि 90 के दशक से पहले राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए आरजेडी के लोगों ने हत्या और भय का खेल खेला था. हिंसक घटनाएं हुआ करती थीं. अरवल और जहानाबाद के नरसंहार को कोई भूल सकता है क्या?

इस दौरान रामदास आठवले ने लालू पर भी हमला बोला. कहा कि लालू ने कांग्रेस नेता भक्तचरण दास को भकचोन्हर दास संबोधित किया था. उन्होंने आरजेडी से सवाल पूछा कि कितने दलितों को पक्का मकान और रोजी-रोटी उनके शासनकाल में दी गई थी? वह दौर था जब लोग लालटेन में जीने को विवश थे. जमुई में मतदान के दौरान बीजेपी के समर्थन में वोट कर रहे पासवान जाति के लोगों की पिटाई की गई.

'10 सालों में हुआ विकास का कार्य'

पत्रकारों से बातचीत में रामदास आठवले ने पीएम मोदी की तारीफ की. कहा कि बिहार से मेरा गहरा संबंध है क्योंकि बिहार के बहुत सारे लोग मुंबई में रहते हैं. उनकी रक्षा करना हमारा काम है. उन्होंने कहा कि एनडीए अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहा है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने 400 पार का नारा दिया है. 10 सालों में बहुत सारे विकास के कार्य हुए हैं. हमारी पार्टी बिहार में पूरी तरीके से मजबूत नहीं है, लेकिन हमने बिहार की 40 सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी का सपोर्ट एनडीए को देने का फैसला किया है. 2019 में जिस तरह से हम लोगों ने 40 में से 39 सीट जीती थी इस बार सभी 40 सीटें जीतेंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: महाराजगंज से टिकट मिलने पर आकाश प्रसाद सिंह की पहली प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget