एक्सप्लोरर

Ram Nath Kovind Patna: महावीर मंदिर और पटना साहिब में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टेका माथा, जानें क्या कहा

Ram Nath Kovind Patna Visit Patna: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गया के बाद शनिवार को पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जब भी पटना आते हैं तो गुरुद्वारा और महावीर मंदिर हमेशा जाते हैं.

पटना: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Former President Ram Nath Kovind) शनिवार को पटना पहुंचे. यहां उन्होंने पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा (Takht Shri Harimandir Ji Gurdwara at Patna Sahib) और महावीर मंदिर (Patna Mahavir Mandir) का दर्शन किया. गुरुद्वारा के जत्थेदार इकबाल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सिरोपा देकर सम्मानित किया. वहीं, महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने भी उन्हें सम्मानित किया.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका. पूरे गुरुद्वारा परिसर में घूमकर एक-एक चीजों का जायजा लिया. पूर्व राष्ट्रपति लगभग डेढ़ घंटे तक गुरुद्वारा में रहे. इसके बाद वे पटना के महावीर मंदिर के लिए निकल गए. वहीं, रामनाथ कोविंद के गुरुद्वारा पहुंचने के पहले सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी.

महावीर मंदिर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति

गुरुद्वारा से निकलने के बाद पूर्व राष्ट्रपति पटना के महावीर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा अर्चना की. महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर रामनाथ कोविंद ने कहा कि हम जब भी पटना आते हैं या पहले जब हम राज्यपाल हुआ करते थे तो गुरुद्वारा और महावीर मंदिर हमेशा जाते रहते थे. आज भी पटना आने का मुख्य उद्देश मुझे महावीर मंदिर और गुरुद्वारा ही जाना था.

पटना साहिब से रहा है पुराना लगाव

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पटना साहिब के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा से पुराना लगाव रहा है. वे राष्ट्रपति रहते हुए भी 25 नवंबर 2021 को तीन दिवसीय दौरे पर शताब्दी समारोह में पटना पहुंचे थे. उस समय भी गुरुद्वारा में हाजिरी लगाई थी. रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल रहते हुए कई बार गुरुद्वारा के प्रत्येक समारोह में भाग लिए थे और गुरुद्वारा पहुंचते थे. 

त्रिपिटक समारोह में पहुंचे थे गया

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति बिहार पहुंचे थे. शुक्रवार को वे भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंचे और 17वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का शुभारंभ किया. वहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए. साथ ही इस दौरान उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष का भी दर्शन किया.

ये भी पढ़ें : Bihar Land Dispute News: आपकी जमीन पर भी है विवाद तो पढ़ें अपने काम की खबर, ग्राम स्तर पर होने जा रहा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget