एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह का सवाल- पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के कबूलनामे के बाद मौन क्यों है कांग्रेस?

राजनाथ सिंह ने कहा, ''पुलवामा हमले पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक मंत्री ने बयान देकर वास्तविकता को उजागर कर दिया है.''

पीरपैंती (भागलपुर): बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस मौन क्यों है और उसके नेताओं की बोलती क्यों बंद है?

पीरपैंती के प्रगति मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ''पुलवामा हमले पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में एक मंत्री ने बयान देकर वास्तविकता को उजागर कर दिया है. पाकिस्तान ने यह स्वीकार कर लिया है कि पुलवामा में हमला उसने ही कराया था. जबकि पूर्व में वह कहा करता था कि पुलवामा हमले में उसका हाथ नहीं था.'' उन्होंने कहा कि पुलवामा में जब आतंकवादियों ने हमला किया था और हमारे जवान शहीद हुए थे तब कांग्रेस के लोग हमारी नियत पर सवाल उठा रहे थे.

कांग्रेस के लोगों की बोलती बंद है- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा, ''अब जब पाकिस्तान के मंत्री ने नेशनल असेंबली में बयान देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पुलवामा हमला में पाकिस्तान का हाथ रहा था तो अब कांग्रेस के लोगों की बोलती बंद है और (वे) मौन क्यों हैं?'' उन्होंने कहा कि देश के विरोधी दल के लोग परोक्ष रूप से पाकिस्तान को ताकत देने का काम कर रहे थे किंतु वे अब चुप हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि जब भी सुरक्षा के सवाल पर हम लोग दमखम के साथ काम करते हैं तो कांग्रेस और अन्य विरोधी दल के लोग सवाल खड़े करते रहते हैं.

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किये थे तो अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके क्रियाकलापों की सराहना की थी, लेकिन आज कांग्रेस का एक ही काम रह गया है, सरकार की उपलब्धियों पर संदेह और सवाल खड़े करना. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा के नाम पर दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिये.

नीतीश के दामन पर अब तक दाग नहीं लगे हैं- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के संबंध में कहा कि अगर लोग सेना की उपलब्धियों के बारें जानेंगे तो खुशी से उछल पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि गलवान में बिहार के जवानों ने शहादत देकर देश की रक्षा की. सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने, श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने, नागरिकता कानून में संशोधन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया जाने सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनायी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर गरीबों का बैंक खाता खुलवाया और सभी के खाते में सीधे सब्सिडी या अन्य योजनाओं की राशि पहुंच रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते सिंह ने कहा कि नीतीश के दामन पर अब तक दाग नहीं लगे हैं और अब ''तेल पिलावन लाठी रैली'' नहीं बल्कि विकास रैली होती हैं. उन्होंने कहा, ''हम चरवाहा स्कूल नहीं खोलते बल्कि चरवाहों के बच्चों को आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनाना चाहते हैं.'' लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए सिंह ने कहा, ''लालटेन का युग समाप्त हो गया है और अब एलईडी का युग आ गया है. दीपावली आ गई है, लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं. इसलिये तीर चलाइये, लालटेन बुझाइये और कमल का फूल खिलाइये.''

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: जेपी नड्डा का RJD पर तंज- 'तेल पिलावन, डंडा भजावन' वाले लोग विकास नहीं कर सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget