एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: जेपी नड्डा का RJD पर तंज- 'तेल पिलावन, डंडा भजावन' वाले लोग विकास नहीं कर सकते

लालू प्रसाद का नाम लिये बिना नड्डा ने कहा कि जिसने पहले 'तेल पिलावन, डंडा भजावन' किया हो, वह आगे भी डंडा ही भांजेगा.

बेगूसराय: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राजद पर बिहार को पीछे ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ''तेल पिलावन, डंडा भजावन'' वाले लोगों ने पहले भी मौका मिलने पर कुछ नहीं किया और आगे भी कुछ नहीं करेंगे. बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे बीजेपी अध्यक्ष ने लालू परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा, ''आज कल तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हम ये करेंगे, हम वो करेंगे....हम ऐसे करेंगे, हम वैसे करेंगे. लेकिन हमें यह देखना होगा कि जिसने पहले कुछ किया हो, वही आगे कुछ कर सकता है.''

लालू प्रसाद का नाम लिये बिना नड्डा ने कहा कि जिसने पहले 'तेल पिलावन, डंडा भजावन' किया हो, वह आगे भी डंडा ही भांजेगा. उन्होंने कहा कि इन्हीं (तेजस्वी) के पिता ने 'तेल पिलावन, डंडा भजावन' रैली की थी और ये विकास की बात करते हैं. नड्डा ने कहा, ''तेजस्वी यादव से मैं जानना चाहता हूं कि उनके माता-पिता दोनों यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं, आज अपने पोस्टर से उनके चेहरे क्यों हटा दिये? अगर चेहरा हटाया तो बिहार की जनता से वह माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं?''

राजद पर बिहार का विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने स्थानीय भाषा में कहा, ''अइसने काम किये हैं कि लाज त लगबे करेगा.'' नड्डा ने कहा कि बेगूसराय में आज से 15 साल पहले हड़ताल के बिना कुछ नहीं होता था जबकि आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है. उन्होंने कहा, ''मैं आश्वस्त करता हूं कि यह मेडिकल कॉलेज विश्वस्तरीय होगा. इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी बन रहा है.''

बिहार का विकास करना है तो एनडीए को जिताना है- जेपी नड्डा

गौरतलब है कि बेगूसराय के कई इलाकों में वामदलों का प्रभाव रहा है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को पराजित किया था. एनडीए को जनादेश देने की अपील करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने लोगों से पूछा, ''आप बताइए, लालटेन जलानी है कि एलईडी बल्ब जलाना है? लूटराज रखना है या प्रत्यक्ष नकद अंतरण या डीबीटी से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? उन्होंने कहा, ''आपको बिहार का विकास करना है तो एनडीए को जिताना है.''

नड्डा ने कहा कि पहले चुनाव जाति और मजहब के आधार पर होते थे लेकिन जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब से भारत की राजनीति की चाल, चरित्र और संस्कृति बदल गई है. उन्होंने कहा कि अब जो भी नेता आता है, अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है. लोजपा नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भलाबुरा कहते हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं. हमें ऐसे लोगों से भी सावधान रहना है.'' उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट है और बीजेपी, जदयू, वीआईपी और हम पार्टी... यही एनडीए है.

बेगूसराय अपने आप में राजनीतिक चेतना की भूमि- नड्डा

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में एनडीए से अलग होने के बाद भी चिराग, बीजेपी के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका वह नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में चिराग ने स्वयं को प्रधानमंत्री मोदी का 'हनुमान' बताया था. कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 की जांच की प्रयोगशालाओं की संख्या में वृद्धि के साथ अब जांच की क्षमता प्रतिदिन बढ़कर 15 लाख हो गई है.

उन्होंने कहा ''प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत करीब 1.70 लाख करोड़ रुपये देकर मार्च से लेकर छठ और दीवाली तक 80 करोड़ गरीबों को पांच किलो गेहूं या चावल और एक किलो दाल मुफ्त दी जा रही है.'' नड्डा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.56 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए गए हैं. एनडीए उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''बेगूसराय अपने आप में राजनीतिक चेतना की भूमि है. यह ऐसी धरती है जिसने देश को दिशा दी है, यह बिहार को दिशा देने में समक्ष है. ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget