एक्सप्लोरर

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार, महंगाई से लेकर ‘वोट चोरी’ तक सवाल

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने महंगाई और युवाओं के मुद्दे उठाए. पटना में बीजेपी ने विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर दिए गए संबोधन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने निशाना साधा है. राजद प्रवक्ता व पूर्व विधायक एज्या यादव ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए किसे लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. युवाओं को या Gen Z को? उन्होंने कहा कि आज के युवा पहले से ही जागरूक और समझदार हैं. उन्हें केवल संबोधन से नहीं, बल्कि महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर ठोस जवाब चाहिए.

एज्या ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, तब सोना, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें आज के मुकाबले कम थीं. अब महंगाई लगातार बढ़ी है और आम लोगों पर आर्थिक दबाव है. प्रधानमंत्री को अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियां गिनाने के साथ जनता की मौजूदा समस्याओं पर भी बात करनी चाहिए.

यह भी पढ़ेँ- छठ पर बिहार जाना महंगा, ट्रेनों में टिकट नहीं; फ्लाइट का किराया 3 गुना

‘युवाओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा’

राजद प्रवक्ता ने युवाओं के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि देशभर में युवाओं के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. एज्या यादव ने कहा कि युवाओं की नाराजगी को केवल भाषणों के जरिए दूर नहीं किया जा सकता.

‘वोट चोरी के आरोपों पर भी जवाब दे बीजेपी’

एज्या यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के जरिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और विभिन्न राज्यों में बीजेपी की सरकारें बनीं. उन्होंने कहा कि अब मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके बाद बीजेपी नेतृत्व को भी जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा.

पटना में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर बिहार बीजेपी ने पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के अन्य नेता-कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया. इसके बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई. कार्यक्रम में 2047 तक भारत को विकसित, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भी लिया गया.

यह भी पढ़ें- बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget