एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: बिहार से राहुल गांधी का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो CEC…'

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहता हूं कि पूरा देश आपसे हलफनामा मांगेगा. हम हर राज्य, हर लोकसभा क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र में आपकी चोरी पकड़ेंगे और देश को दिखाएंगे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (18 अगस्त, 2205) को कहा कि केंद्र और बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर वोट चोरी के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान गयाजी में एक सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के रूप में विशेष पैकेज लेकर आया है.

निर्वाचन आयोग कहता है हलफनामा दो, जबकि...

राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग उनसे हलफनामा मांग रहा है, लेकिन जनता इस आयोग से हलफनामा मांगेगी, क्योंकि जल्द उसकी चोरी पूरे देश में पकड़ी जाएगी. उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग यह कहता है कि एक सप्ताह के अंदर हलफनामा दो, जबकि जिम्मेदार वो हैं, चोरी उनकी पकड़ी गई. मुझे कहते हैं कि हलफनामा लाओ."

'आपकी चोरी पकड़ेंगे और देश को दिखाएंगे'

राहुल गांधी ने कहा, "निर्वाचन आयोग से मैं कहना चाहता हूं कि पूरा देश आपसे हलफनामा मांगेगा. हम हर राज्य, हर लोकसभा क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र में आपकी चोरी पकड़ेंगे और देश को दिखाएंगे." उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "जैसे मोदी जी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं, वैसे ये बिहार के लिए नया विशेष पैकेज लाए हैं, उसका नाम एसआईआर है."

राहुल गांधी ने बताया यात्रा का मकसद

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि एसआईआर का मतलब नए तरीके से चोरी करना है. राहुल गांधी ने कहा कि जनता का वोट चोरी किया जा रहा है, इसलिए यात्रा निकाली गई है. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा, "एक बात समझ लें, एक दिन बिहार और दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार होगी, तो आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव की भाषा खैनी-चूना जैसी', भड़के प्रशांत किशोर, राहुल गांधी के लिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget