एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पूछा- विधायकों की पिटाई मामले पर चुप क्यों हैं CM?

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे ये बिल्कुल नहीं मान सकते कि विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर पुलिस आए थे. सारा कुछ कहीं और से संचालित हो रहा था. अब भले ही स्पीकर पर सब कुछ थोपा जा रहा है.

पटना: बिहार विधानमंडल के पांच दिवसीय मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है. पांच दिनों के कार्यवाही में विपक्ष ने जन सरोकार के मुद्दे सदन में रखे. इधर, सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. हालांकि, पिछले बजट सत्र के दौरान 23 मार्च को विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ जो व्यवहार हुआ था, उसपर मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन के अंदर और बाहर भी इस मुद्दे को उठाते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री का कोई जवाब नहीं आया. 

चुप क्यों हैं नीतीश कुमार?

अब इस बात को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने ट्वीट कर पूछा, " लोकतंत्र को कलंकित कराने वाले इस कुकृत्य पर नीतीश कुमार चुप क्यों है?" दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव ने सदन में बजट सत्र के दौरान हुई घटना का मुद्दा उठाया था. 


राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पूछा- विधायकों की पिटाई मामले पर चुप क्यों हैं CM?

तेजस्वी यादव ने कही थी ये बात

उन्होंने कहा कि वे ये बिल्कुल नहीं मान सकते कि विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर पुलिस आए थे. सारा कुछ कहीं और से संचालित हो रहा था. अब भले ही स्पीकर पर सब कुछ थोपा जा रहा है, लेकिन पुलिस जवानों को विधायकों को पीटने का आदेश कहीं और से मिला था. अन्यथा उनकी इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो विधायकों को बूटों से पीट सकें और सदन से बाहर फेंक सकें. इस पूरे मामले में अधिकारियों को बचाया जा रहा है. 

स्पीकर ने कहा- गलती हुई है

इधर, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी स्वीकार किया कि गलती हुई है. अपमान हुआ है. लेकिन, यह आसन का नहीं, सदन का अपमान हुआ है. विधायकों को बूट से मारना गलत है. यह किसी एक विधायक का नहीं, विधायिका का अपमान है. इसे माफ नहीं किया जा सकता है. विधायिका को चोट लगी तो सदन मर्माहत होगा ही स्पीकर ने कहा कि आखिर सदन में पुलिस क्यों आई, इस पर भी विचार करना होगा. ऐसी घटना फिर कभी न हो, इसके लिए सभी सदस्यों को संकल्प लेना होगा.

यह भी पढ़ें -

पटनाः पंचायत वार्ड सचिव संघ के विधानसभा मार्च को पुलिस ने रोका, चटकाईं लाठियां

‘बिहारी गुंडा’ शब्द पर भड़के जीतन राम मांझी, TMC सांसद से कहा- आपको बंगाल की गुंडागर्दी मुबारक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
SIR में जिंदा लोगों का काट दिया नाम! भाकपा माले ने पटना में लगाई जनसुनवाई
SIR में जिंदा लोगों का काट दिया नाम! भाकपा माले ने पटना में लगाई जनसुनवाई

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget