एक्सप्लोरर

‘बिहारी गुंडा’ शब्द पर भड़के जीतन राम मांझी, TMC सांसद से कहा- आपको बंगाल की गुंडागर्दी मुबारक

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर ट्वीट कर 'बिहारी गुंडा' कहने का आरोप लगाया है. हालांकि महुआ मोइत्रा ने उनके आरोपों का जवाब भी दे दिया है.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने गुरुवार को ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर महुआ मोइत्रा से कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और बिहारी शब्द सम्मान का शब्द है.

जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर सांसद महुआ मोइत्रा को टैग कर लिखा कि, “आपके सहयोगी ‘आरजेडी’ की सरकार थी तो सत्ता संरक्षित गुंडागर्दी के कारण बिहारियों को ‘बिहारी गुंडा’ जैसे शब्दों का सामना करना पड़ता था. आज बिहार में नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार है और बिहारी शब्द सम्मान का शब्द है. वैसे आपको बंगाल की गुंडागर्दी मुबारक.”

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया था आरोप

दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया कि आईटी से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक के दौरान मोइत्रा ने उन्हें 'बिहारी गुंडा' कहा. निशिकांत ने कहा कि टीएमसी ने बिहारी गुंडा शब्द का इस्तेमाल कर बिहार के साथ-साथ पूरे हिंदी भाषी लोगों को गाली दी है. उन्होंने ममता बनर्जी को टैग करते हुए आगे लिखा, “ममता जी आप की सांसद महुआ मोइत्रा की इस गाली ने उत्तर भारतीय व खासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपकी पार्टी के नफरत को देश के सामने लाया है.”

महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट कर आरोपों का दिया जवाब

इधर, निशिकांत दुबे के ट्वीट के बाद टीएमसी सांसद ने भी ट्वीट कर उनके आरोपों का जवाब दिया. मोइत्रा ने कहा है कि उन्हें आरोपों पर हंसी आ रही है, जब बैठक में निशिकांत दुबे मौजूद ही नहीं थे तो उन्हें कुछ कहने का सवाल ही कहां से आया. उन्होंने ट्वीट किया, “नेम-कॉलिंग के आरोपों पर मुझे थोड़ी हंसी आ रही है. आईटी की मीटिंग हुई ही नहीं क्योंकि सदस्यों का कोरम ही पूरा नहीं हुआ. मैं कैसे किसी को कोई नाम दे सकती हूं जब वह वहां मौजूद ही नहीं था. अटेंडेंस शीट चेक कीजिए.”

यह भी पढ़ें- 

बिहार के मंत्री के मौत वाले बयान पर बोले लालू, 'अगर बेशर्मी मापने का पैमाना होता तो वह भी टूट जाता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget