एक्सप्लोरर

Rabri Devi: सीएम नीतीश को सुनाते-सुनाते सदन में भावुक हुईं राबड़ी देवी, कहा- 'मुख्यमंत्री होके इ सब...'

Rabri Devi attacks CM Nitish: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान वो परिवार को लेकर भावुक दिखीं.

Rabri Devi: सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गुस्सा में विधायक रेखा देवी को खूब सुनाया था. यह मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इसको लेकर विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने आज सदन में कड़ी प्रतिक्रिया दी और इस दौरान वो अपने परिवार को लेकर भावुक भी दिखीं. वहीं, सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कितनी खराब बात बोले हैं. मुख्यमंत्री होके इ सब बात बोलना चाहिए? 

आगे उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा उनकी पार्टी के सदस्य ललन सिंह हैं जो बाहर में निकल करके ऐसी बात बोल रहे हैं. इस पर विधान परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने तो खेद प्रकट किया है. इस पर राबड़ी देवी ने कहा सब लोगों ने देखा है बाकी आप लोग अनजान बन रहे हैं. सारा लोग देखा है, देश और दुनिया ने देखा है. बार-बार महिला को अपमान करने वाली पार्टी ये लोग हैं. 

परिवार के मुद्दे पर बोलीं राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने कहा कि लालू जी नहीं है ,तेजस्वी जी सदन में नहीं हैं, लेकिन सब लोग नाम लेता है. क्यों नाम लेता है? लालू जी का...काहे नाम लेता है लोग? हम लोग किसी का नाम लेते हैं क्या? चाहे कोई के बाल बच्चा के या कोई के परिवार का... लेकिन ये लोग बार-बार परिवार का नाम लेते हैं. हमनी के परिवार पर, लालू के परिवार पर हर चीज में नाम लिया जाता है. थोड़ा सा कोई भी काम होता है तो लालू यादव....यह बात बोलते बोलते राबड़ी देवी भावुक हो गईं.

महिला विधायक पर भड़क गए थे सीएम नीतीश

बता दें कि बिहार विधानसभा के सदन में बुधवार को आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के विधायक हंगामे कर रहे थे. इस दौरान विधायक रेखा देवी काफी जोर-जोर से नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगा रही थीं. यह देख सीएम नीतीश कुमार सदन में खड़े होकर बोलने लगे. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि सर्वे कराया जाए. 50 पर्सेंट से 65 फीसद आरक्षण किया गया. 10 प्रतिशत केंद्र का मिलाकर 75 प्रतिशत हो गया. आप लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं. हमने लगकर ये पूरा काम कराया था. 

नीतीश कुमार ने विपक्ष के लोगों से कहा कि आप लोग सुनिए और नहीं सुनिएगा तो आप का ही नुकसान होगा. इस बीच विपक्ष की एक महिला सदस्य को नीतीश कुमार ने कहा कि 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो, कहां से आई हो? महिला हो समझती नहीं हो... 2005 के बाद हम ही ना महिला को आगे बढ़ाए हैं.' विपक्ष के अन्य विधायकों को भी सीएम ने कहा कि आप लोग चुपचाप बैठ जाइए. इसके बाद से महिलाओं को अपमान करने की बात कह कर सीएम नीतीश को घेर रहा है.

ये भी पढे़ं: MLC Sunil Singh: सदस्यता जाने की चर्चा के बीच MLC सुनील सिंह का आया रिएक्शन, CM नीतीश पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
बिहार में एक साथ 10 दारोगा को DIG ने कर दिया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप, क्या है मामला?
बिहार में एक साथ 10 दारोगा को DIG ने कर दिया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप, क्या है मामला?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्मीदवार को लेकर क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्मीदवार को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget