एक्सप्लोरर

MLC Sunil Singh: सदस्यता जाने की चर्चा के बीच MLC सुनील सिंह का आया रिएक्शन, CM नीतीश पर निकाली भड़ास

Bihar News: आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है. एक मामले को लेकर आचार समिति ने उन्हें दोषी पाया है. वहीं, इस पर उन्होंने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी.

MLC Sunil Singh: आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह एक मामले को लेकर अभी सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, सीएम नीतीश की मिमिक्री मामले में विधान परिषद की समिति ने एमएलसी सुनील सिंह को दोषी पाया है. अब कार्रवाई की बात सामने आ रही है. वहीं, इस मामले पर सुनील सिंह ने गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश को षड्यंत्रकारी बताया. 

एमएलसी सुनील सिंह का आया बयान

सुनील सिंह ने कहा कि इस विषय पर अभी कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन षड्यंत्रकारी एक महीना से इस पर मेहनत कर रहे थे. गरीबों की आवाज सदन में नहीं उठे, किसानों की आवाज नहीं उठे, अल्पसंख्यकों की आवाज सदन में ना उठाया जाए इसलिए ये षड़यंत्र किया गया है जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है इस पर कल चर्चा होगी. कल हम व्यापक रूप से इस पर बात करेंगे. प्रतिवेदन का अध्ययन करेंगे फिर बात होगी.

आगे आरजेडी एमएलसी ने सीएम नीतीश कुमार को बड़ा प्रतिशोधी बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सिर्फ सम्राट चौधरी की पगड़ी नहीं उतरवाई बल्कि उनका मुंडन भी करवा दिया.

क्या है मामला?

बता दें कि बिहार विधान मंडल में 2024 के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने की थी. सत्र के दौरान परिषद के अंदर सीएम की मिमिक्री को लेकर अब बड़ी कार्रवाई आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह पर हुई है. दरअसल, सुनील सिंह ने सदन के अंदर नीतीश कुमार की जो मिमिक्री और नकल की थी वह बाद में मामला आचार समिति में पहुंचा था. वहीं, आचार समिति ने सुनील सिंह की सदस्यता को रद्द करने के लिए अनुशंसा कर दी है. जल्द ही इस अनुशंसा पर फैसला होगा उसके बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं, इस मामले को लेकर अब बिहार में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: RJD MLC सुनील सिंह की जा सकती है सदस्यता! सीएम नीतीश से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget