एक्सप्लोरर

Bihar: 'ऐसा मेंटल लेवल, चोरी नहीं ये डकैती है', राहुल गांधी के SIR वाले बयान के बाद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया

Pappu Yadav on SIR: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी के SIR बयान का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह वोट की चोरी नहीं बल्कि डकैती है.

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस बीच चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए SIR (Special Intensive Revision) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे खुलकर ‘वोटों की चोरी’ करार दिया है, वहीं अब स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव ने उनका समर्थन में बयान देते हुए क्या कुछ कह दिया है, आइए जानते हैं.

पप्पू यादव ने सीधे चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “22 लाख वोटर मर गए, 35 लाख गायब और 7 लाख का दो बार पंजीकरण, तो अभी तक के हुए चुनाव का क्या?”

पहले लोकसभा को ही भंग कर देना चाहिए- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि “16 सालों तक कुछ नहीं पता चला, लेकिन एक महीने में कैसे ये सब सामने आ गया? अगर वाकई ये फर्जीवाड़ा था, तो प्रधानमंत्री और बाकी नेता भी उन्हीं वोटों से चुने गए हैं. पहले लोकसभा को ही भंग कर देना चाहिए.” 

उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनावों में फर्जी वोट के आरोप सही हैं, तो उन विधानसभा क्षेत्रों को भी तुरंत भंग कर देना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि चुनावों में पारदर्शिता की मांग अब आंदोलन का रूप लेगी.

महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों में भी यही हुआ- पप्पू यादव

महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों का उदाहरण देते हुए पप्पू यादव ने बीजेपी पर ‘पिछले दरवाजे’ से सत्ता में आने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में 5 बजे के बाद 40 लाख वोट पड़ते हैं, दिल्ली में भी ऐसा ही होता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि जोड़ा जाए लेकिन नाम न काटा जाए. लेकिन उनकी पूरी की पूरी मेंटलिटि और ऐसा मेंटल लेवल है कि इन्हें किसी कांके में जाने की जरूरत है. ये सिर्फ चोरी नहीं, डकैती कर रहे हैं.” 

किसानों के लिए जारी किस्त पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए जारी की गई किश्त पर भी पप्पू यादव ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “क्या ये पैसा उनके घर से आता है? ये तो भारत के टैक्सदाताओं का पैसा है. हर चीज की मार्केटिंग की जाती है, पहले सेना और भगवान का नाम लेते थे, अब किसानों की भी मार्केटिंग करने लगे हैं. वो किश्त किसानों का अधिकार है, किसी के दादा-नाना की संपत्ति नहीं. इसे खैरात की तरह पेश करना गलत है.” 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget