एक्सप्लोरर

बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, कितने नाम कटे, किस जिले में कितने मतदाता? पूरी डिटेल

Bihar Voter List Draft: बिहार के सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी दी गई है. हर जिले के आंकड़े जारी किए गए.

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. वोटर लिस्ट की शुद्धता, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) चलाया गया था. एक महीने तक अभियान चला. अब इसका समापन हो गया है. इसके बाद आज चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का मसौदा (ड्राफ्ट) जारी कर दिया है. इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए एक लिंक चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया है. हर जिले का आंकड़ा जारी किया गया है. 

दावे और आपत्तियां 1 सितंबर तक हो सकते हैं दर्ज

बिहार के सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी दी गई है. साथ ही, 243 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव अधिकारी मतदाताओं और पार्टियों से दावे और आपत्तियां भी स्वीकार करेंगे. इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपना नाम जुड़वाने, हटवाने या गलत जानकारी को ठीक करवाने के लिए आवेदन कर सकता है. दावे और आपत्तियां 1 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं.

  • वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे हैं. 
  • कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था. 
  • करीब 65.64 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं. 
  • वोटर लिस्ट से नाम हटाने के कारणों में मतदाता की मृत्यु, स्थायी स्थानांतरण और एक से अधिक स्थानों पर रजिस्टर्ड होना शामिल है. 

कहां कितने वोटर्स के नाम काटे गए?

गोपालगंज में 3 लाख 7 हज़ार 361 वोटरों के नाम कटे. खगड़िया में 79,551 मतदाताओं के नाम कटे. भागलपुर में कुल 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम कटे हैं. किशनगंज में 1,45,913 वोटरों के नाम कटे हैं. सारण में 2.73 लाख वोटर्स के नाम कटे हैं. मुजफ्फरपुर में 2 लाख 82 हज़ार 845 वोटरों के नाम कटे हैं. 

सुपौल में 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स के नाम कटे. शेखपुरा में 26,256 वोटर्स के नाम कटे. बक्सर में 87,645 वोटर्स के नाम कटे. लखीसराय जिले में वोटर लिस्ट से 48 हजार 824 मतदाताओं के नाम एसआईआर के बाद हटाए गए हैं. जमुई में 91882 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. गया में 2 लाख 45 हजार 663 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.

जिलेवार लिस्ट यहां देखें


बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, कितने नाम कटे, किस जिले में कितने मतदाता? पूरी डिटेल

पटना के सभी विधानसभा में कितने नाम हटाए गए?

पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में 46,51,694 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं. पहले की सूची में 50,47,194 मतदाता थे. इनमें से लगभग 3.95 लाख नाम हटा दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget