एक्सप्लोरर

Purnea University Exam 2023: बिहार में परीक्षा की जगह महागठबंधन की रैली को प्राथमिकता! BA पार्ट-2 का एग्जाम रद्द

Mahagathbandhan Rally Bihar: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली है. पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से बीए पार्ट-2 की परीक्षा थी. कुलपति के आदेश पर परीक्षा रद्द कर दी गई है.

पटना: पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की रैली (Bihar Mahagathbandhan Rally) होने वाली है इसके चलते पूर्णिया विश्वविद्यालय (Purnea University) में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है. बीए पार्ट 2 की 25 फरवरी को परीक्षा होनी थी. यह परीक्षा अब 15 मार्च को होगी. कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक ने आदेश जारी किया है. पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि रैली के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

इधर परीक्षा रद्द होने को लेकर बीजेपी ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है. सवाल उठाया गया है कि परीक्षा की जगह रैली को प्राथमिकता दी गई है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा- "महागठबंधन पूर्णिया की अपनी रैली को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षण संस्थानों पर दबाव डालकर परीक्षाएं तक स्थगित करवा रही है. बिहार सरकार में शामिल गठबंधन दलों की रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों तक को स्वागत में और भीड़ जुटाने में लगा दिया है."

नोटिस में विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्या कहा?

नोटिस 23 फरवरी यानी गुरुवार को जारी किया गया है. इसमें परीक्षा में बदलाव की सूचना दी गई है. शनिवार को परीक्षा रद्द होने के चलते आसपास के जिलों में विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र भी प्रभावित हुए हैं. जारी किए गए नोटिस में महागठबंधन की रैली वजह बताई गई है. साथ ही यह परीक्षा कब ली जाएगी इसके बारे में भी बताया गया है.

सोशल मीडिया पर घेर रहे लोग

अब इस तरह से रैली के चलते परीक्षा रद्द होने को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वहीं सोशल मीडिया पर भी सरकार को लोग घेर रहे हैं. कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं कि रैली के चलते बिहार में परीक्षा रद्द कर दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Upendra Kushwaha Resigns: उपेंद्र कुशवाहा ने MLC पद से दिया इस्तीफा, जाते-जाते नीतीश के लिए कह गए बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget