एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha Resigns: उपेंद्र कुशवाहा ने MLC पद से दिया इस्तीफा, जाते-जाते CM नीतीश के लिए कह गए बड़ी बात

Upendra Kushwaha Resigns MLC Post: कुशवाहा ने कहा कि मैंने कभी जमीर बेचकर अमीर बनने की कोशिश नहीं की. चक्रव्यूह से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति हो रही है.

पटना: आरएलजेडी (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने शुक्रवार को एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया. पार्टी तो पहले ही छोड़ चुके थे लेकिन एमएलसी पद से इस्तीफा देकर जाते-जाते उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लिए बड़ी बात कह दी. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की कुर्सी उन्हीं को मुबारक. मैंने कभी जमीर बेचकर अमीर बनने की कोशिश नहीं की. इस पद पर जनता के लिए ही आया था. इस पद पर कुछ करने को रह नहीं गया था. अब इस्तीफा देकर लोगों के बीच जाऊंगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह यात्रा शुरू कर रहे हैं. कौन-कौन साथ आएंगे यह दिख जाएगा. वहीं ट्वीट कर कुशवाहा ने लिखा- "आज मैंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया. मन अब हल्का है. चक्रव्यूह से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति हो रही है. याचना का परित्याग कर रण के रास्ते पर निकल पड़ा हूं."

इस्तीफा देने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस दिन मैंने पार्टी की घोषणा की थी. उसी दिन हमने कहा था कि एमएलसी पद से भी इस्तीफा देंगे. निर्णय मेरा उसी दिन था. सभापति नहीं थे. उसी दिन मैंने फोन पर उनसे संपर्क भी किया था. वो बिहार से बाहर थे. आज शुक्रवार को वक्त मिला था. उसके अनुसार विधान परिषद की सदस्यता से उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. कुशवाहा ने कहा- "बार-बार कहा जा रहा था कि बड़ी कृपा कर दी गई एमएलसी पद देकर. उपेंद्र कुशवाहा किसी की कृपा के तले व्यक्तिगत सुख सुविधा के लिए नहीं रह सकता है यह बात तो पहले ही से लोगों को मालूम है. राज्यसभा की सदस्यता सौंपते हुए भी हमने यही कहा था. राजनीति मैं व्यक्तिगत सुख सुविधा के लिए नहीं करता."

कुर्सी सुख सुविधा के लिए नहीं

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जो कुर्सी सिर्फ व्यक्तिगत सुख सुविधा दे वैसी कुर्सी के लिए राजनीति नहीं होती है. राजनीति होती है कि लोगों को कैसे न्याय मिले. दबे कुचले लोगों को कैसे न्याय दिला पाएं उसके लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. मेरे लिए यह कुर्सी सेवा के लिए नहीं रह गई थी. कहा जा रहा था कि एहसान किया गया था तो ऐसा एहसान लेकर उपेंद्र कुशवाहा नहीं चलने वाला है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ब्लैकमेलर…', तेजस्वी यादव को सम्राट चौधरी ने क्या सलाह दी? कांग्रेस पर भी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget