एक्सप्लोरर

Bihar News: PU छात्र संघ चुनाव में भी पीछे नहीं रही जन सुराज, नामांकन के अंतिम दिन कर दिया बड़ा दावा

PU Elections: जन सुराज के समर्थन से दरभंगा हाउस के पीजी स्टूडेंट दिनेश सिंह ने अध्यक्ष पद का नामांकन किया. उम्मीदवारों का दावा है कि सभी पदों पर उनके उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे.

PU Student Union Elections: पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन छात्रों में काफी जोश देखा गया. छात्र-छात्रा नामांकन के लिए काफी संख्या में यूनिवर्सिटी  पहुंचे. विश्वविद्यालय की ओर से 17 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिनों के नामांकन की तिथि रखी गई थी. मंगलवार तक मात्र 6 प्रत्याशी ही नामांकन कराए थे. बुधवार को अंतिम दिन सुबह 11 बजे से ही कई संगठन और निर्दलीय रूप में भी छात्र-छात्रा नामांकन करने पहुंचे, तो छात्र संघ चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी पीछे नहीं नहीं रही. सभी पदों पर पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

जन सुराज के समर्थित उम्मीदवारों का दावा
 
प्रशांत किशोर के पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों का दावा है कि सभी पदों पर उनके उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. जन सुराज के समर्थन से दरभंगा हाउस के पीजी स्टूडेंट दिनेश सिंह ने अध्यक्ष पद का नामांकन किया. उसने बताया कि पटना यूनिवर्सिटी में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था चरमराई रहती है. सबसे पहले हम उस में सुधार करेंगे. पढ़ाई से लेकर बुनियादी सुविधा सुदृढ़ हो उस पर काम करेंगे.
 
अंत में उन्होंने प्रशांत किशोर के स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि वंशवाद पर चोट करो जनसुराज को वोट करो. इसी नारे के साथ हम लोग चुनाव मैदान में हैं. वहीं जन सुराज के समर्थन से जनरल सेक्रेटरी पद की उम्मीदवार अनु कुमारी ने नामांकन करने के बाद बताया कि आज हम काफी खुश हैं. प्रशांत किशोर सर ने हमें आशीर्वाद दिया है. हम छात्रों के हित के लिए चुनाव मैदान में आए हैं.
 
उन्होंने बताया कि हम मगध महिला कॉलेज में हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर मगध महिला कॉलेज में काफी कठिनाई होती है. लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. मेरा सबसे पहले काम लड़कियों को सुरक्षा प्रदान कराना होगा, इसके साथ ही लाइब्रेरी, पढ़ाई, आईटी क्षेत्र में विशेष व्यवस्था इन सब मुद्दों को लेकर हम चुनाव मैदान में आए हैं, जीतने के बाद इन सभी मुद्दों पर काम करेंगे.
 
करीब 19000 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे

बता दें कि पीयू छात्र संघ का 29 मार्च को मतदान होना है और उसमें करीब 19000 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव की पूरी तैयारी की गई है. छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कहा जाता है कि राजनीति पहला पड़ाव छात्र संघ चुनाव होता है. बिहार में कई दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी जैसे कई नेता इसी छात्रा से चुनाव से निकलकर राजनीति में कदम रखे और बिहार की राजनीति में बड़े चेहरे के रूप में जाने गए.

पिछले वर्ष जेडीयू के उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की थी. इस बार जन सुराज का दावा है कि अध्यक्ष सहित सभी पदों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. जानकारी के अनुसार जेडीयू के समर्थन में कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं आ रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी यादव को थाने ले गई पुलिस, BJP ने RJD के मार्च को बताया फ्लॉप शो
LIVE: तेजस्वी यादव को थाने ले गई पुलिस, BJP ने RJD के मार्च को बताया फ्लॉप शो
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget