एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव में जन सुराज पार्टी किस गठबंधन में जाएगी? प्रदेश अध्यक्ष ने बता दिया प्लान

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 अप्रैल को पटना में कार्यकर्ताओं और आम लोगों का महाजुटान होगा. इसमें 10 लाख लोग शामिल होंगे.

Manoj Bharti: कैमूर जिले के भभुआ पहुंचे जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बुधवार को  प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) के जरिए बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन पटना के गांधी मैदान में होगा 8 से 10 लाख लोग पूरे बिहार से आएंगे उसकी तैयारी की जा रही है, उसी को लेकर कैमूर पहुंचे हैं.

243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 243 सीटों पर हम बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हमारी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. अगर हमारी सीटें कम आईं तो हम लोग विपक्ष में बैठने का काम करेंगे ना कि सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति करेंगे.

जनसुराज बिहार की व्यवस्था बदलने के लिए आ रही है. हमारी पार्टी की सरकार बिहार में अगर बनती है तो शिक्षा के ऊपर बड़े प्रोग्राम, रोजगार इंडस्ट्रियलिज के ऊपर बड़े प्रोग्राम, नदियों को और बाढ़ को कंट्रोल करने के लिए बड़े प्रोग्राम, शहरीकरण और मकान की व्यवस्था करवाना यह सब हमारी सरकार के मुख्य उद्देश्य होंगे.

जन सुराज के पास कोई भी जातिगत पार्टी की नीति नहीं है. हम यहां के लोगों को पांच वर्गों में बांटते हैं. जिनकी जनसंख्या के आधार पर जितनी भागीदारी है उनकी उतनी ही हिस्सेदारी होगी. उदाहरण के लिए दलितों को 40 सीटों पर लड़ाया जाएगा. माइनॉरिटी को 40 सीटों पर, ओबीसी को 70 सीटों पर लड़ाया जाएगा. विधानसभा उपचुनाव में 8 दिन के प्रचार में 10% जनता वोट दी है. इधर तो हमें 4 महीने का समय है, क्या गुल खिलाएंगे आप समझ सकते हैं.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज एनडीए और इंडिया गठबंधन को परास्त करने की पूरी तैयारी में जुटी है. पार्टी का एक ही नारा है, बिहार में बदलाव लाना है. पार्टी लगातार नीतीश कुमार और लालू तेजस्वी को निशाना बनाती रही है. जन सुराज का कहना है कि वो बिहार के लोगों को नया विकल्प देना चाहती है, जिसे जनता ने स्वीकार भी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: संगठन को मजबूत करने में जुटी बीजेपी, चुनावी ट्रिक देने बिहार पहुंचेंगे अमित शाह और अश्विनी वैष्णव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget