एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: पटना पहुंचे यशवंत सिन्हा ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा- हम स्टेटस में उनसे नीचे...

यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति को रबड़ स्टांप नहीं होना चाहिए. उन्हें तो अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर प्रधानमंत्री को बुलाकर उनकी गलतियों को बताना चाहिए.

पटना: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Presidential candidate Yashwant Sinha) शुक्रवार को पटना पहुंचे. यहां विपक्ष की सभी पार्टियों के साथ उन्होंने बैठक कर समर्थन मांगा. इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), कांग्रेस प्रेदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई नेता मौजूद रहे. सभी ने एक साथ विपक्षी ताकत को मजबूत करने का दावा किया. इस दौरान यशवंत सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंस कसा. कहा कि समर्थन के लिए सीएम नीतीश कुमार को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन पर बात नहीं की. शायद हम स्टेटस में उनसे नीचे  हैं, इसलिए उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, सिन्हा ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला.

यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति को रबड़ स्टांप नहीं होना चाहिए. उन्हें तो अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर प्रधानमंत्री को बुलाकर उनकी गलतियों को बताना चाहिए. उन्होंने अग्निवीर योजना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह न तो राष्ट्रसेवा है न रोजगार. भविष्य में ये सड़कवीर बनेंगे और उस समय जो कुछ होगा, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकेगी. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति उम्मीदवार ने कहा है कि संसद को इतना पंगु कभी नहीं देखा. आज देश में प्रजातंत्र खत्म हो चुका है. जनता अभी नहीं जागी तो इससे भी भयंकर स्थिति होगी.

ये भी पढ़ें- Arrah News: B.ED की परीक्षा में खुलेआम चोरी कर रहे परीक्षार्थियों पर DM का बड़ा एक्शन, इस प्रतिष्ठित कॉलेज से 81 मोबाइल जब्त

अब विपक्ष के नेताओं को शब्दों में उलझाया जाएगा

उन्होंने आगे कहा कि रोज लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा या विधानसभा ऐसी संस्थाएं हैं, जहां लोग जनता के बीच से चुनकर जाते हैं. वहां जनता की समस्याएं उठते हैं. यह लोकतंत्र का मंदिर है, लेकिन उसकी क्या हालत बना दी गयी है? यशवंत सिन्हा ने कहा कि वहां के लिए एक नई डिक्शनरी बना दी गई है. अब वहां कोई भ्रष्ट, तानाशाह जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा और विपक्ष के किसी सदस्य को सत्ता पक्ष के लोग बोलने ही नहीं देंगे. उन्हें शब्दों में ही उलझाकर हर वाक्य पर टोकेंगे. इसी तरह संसद परिसर में गांधी-आंबेडकर की मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: पटना एसएसपी के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव, PFI से RSS की तुलना पर कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget