एक्सप्लोरर

President Bihar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CUSB के दीक्षांत समारोह में टॉपरों को देंगी गोल्ड मेडल, महाबोधी मंदिर भी जाएंगी

Bihar News: बिहार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहुंची हुई हैं. राष्ट्रपति आज गया में रहेंगी. इसको लेकर गया में सुरक्षा की चाक-चौबंद दुरुस्त इंतजाम है.

गया: बिहार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का आज तीसरा दिन है. आज (शुक्रवार) गया में रहेंगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 25 छात्रों को गोल्ड मेडल देंगी. इसके अलावा विश्वविद्यालय में चांसलर गोल्ड मेडल, स्कूल गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया जाना है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाबोधि मंदिर भी जाएंगी. वहीं, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर गया एयरपोर्ट, महाबोधी मंदिर और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम  और एसएसपी आशीष भारती ने जायजा लिया.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा

गया-पंचानपुर सड़क मार्ग पर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरा दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी. वहीं, कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर के परिधि में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. गया एयरपोर्ट से महाबोधी मंदिर और महाबोधी मंदिर से दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय तक सड़क मार्ग के दोनों किनारे बैरिकेडिंग की गई है. जगह जगह पर पदाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर महाबोधी मंदिर को आज सुबह 8:45 से 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

कुल 103 टॉपरों में 66 छात्राएं हैं

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्विद्यालय परिसर पूरी तरह सज धज कर तैयार है. विश्वविद्यालय के तीसरा दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति शामिल हो रही हैं. कुल 103 टॉपरों में 66 छात्राएं हैं. इसमें सिर्फ 25 टॉपरों को ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगी. शैक्षणिक सत्र 2016–18 से दो छात्रों को गोल्ड मेडल मिलना है. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज 2:45 बजे से दीक्षांत समारोह शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर सीएम नीतीश ने किया सबकुछ क्लियर, राष्ट्रपति के सामने बोल गए 'अंड-बंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget