एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर सीएम नीतीश ने किया सबकुछ क्लियर, राष्ट्रपति के सामने बोल गए 'अंड-बंड'

Nitish Kumar Statement: पटना एम्स में आयोजित पहला दीक्षांत समारोह में गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए. वहीं, इस दौरान बीजेपी से दोस्ती वाले पर अपनी बात रखी.

पटना: मोतिहारी में बीजेपी नेताओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिए गए बयान की खूब चर्चा हो रही है. इसको लेकर बिहार की राजनीति में फिर से सीएम को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस बयान पर नीतीश कुमार ने पटना एम्स (Patna AIIMS) में आयोजित पहला दीक्षांत समारोह के दौरान गुरुवार को अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम सबकी तारीफ करते हैं. कोई पत्रकार को नहीं कहूंगा कि मेरे बारे में कुछ बोलिएगा. दूसरे जगह बोले हैं तो उसी में अंड-बंड बोल दिया है. पुराने साथी अभी यहां बैठे हुए हैं तो उस समय भी बहुत लोग बैठे हुए थे. इस पर बोले कि याद रखिएगा कि यहां पर कैसे सब हुआ है. इस पर ताली बजाने लगे. इससे कोई मतलब नहीं है.

एक एम्स पटना में बनना तय किया गया था- नीतीश कुमार

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स पटना के दीक्षांत समारोह में पाटलिपुत्र की धरती पर पधारीं राष्ट्रपति महोदया का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं और उनका स्वागत करता हूं. आज के इस विशेष मौके पर जिन छात्र-छात्राओं ने उपाधि और गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं, उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं. यह आपके लिए गौरवपूर्ण क्षण ह. आपने कठिन परिश्रम और अध्ययन के बाद यह उपलब्धि हासिल की है. वर्ष 2003 में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जब मैं मंत्री था, उस समय दिल्ली एम्स की तर्ज पर देश में तीन नए एम्स के निर्माण की स्वीकृति दी गई. तीन नये एम्स में से एक एम्स पटना में बनना तय किया गया था. एम्स के निर्माण के समय मैं हमेशा आकर एक-एक चीज को देखता था. 

'एम्स के लिए 102 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया'

सीएम ने कहा कि वर्ष 2005 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो हमने कहा कि एम्स का निर्माण तेजी से हो. एम्स के लिए स्थल का चयन हमने ही किया था. यहां पर पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा जल संसाधन विभाग की जमीन थी. दोनों विभागों की जमीन को हमने एम्स निर्माण के लिए उपलब्ध कराया. एम्स के लिए 102 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया. 

मोतिहारी में सीएम ने दिया था ये बयान

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं की ओर इशारों- इशारों में कहा कि 'छोड़िए न भाई, हम अलग हैं आप अलग हैं. इन सबको छोड़िए. जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारी दोस्ती खत्म नहीं होगी. चिंता मत कीजिए. 

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: 'नीतीसे कुमार हैं, लेकिन बिहार की शिक्षा बर्बाद', सुशील कुमार मोदी ने शिक्षकों के मुद्दे पर सीएम को खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget