एक्सप्लोरर

बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, 4 लाख 42 हजार 195 लोगों को पहले लगेगा टीका

टीकाकरण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसके द्वारा 100 लोगों को टीका दिया जायेगा. जो लोग पहले से कोविड पोर्टल पर निबंधित हैं, उन्हीं 4 लाख 42 हजार 195 लाभार्थियों को टीका दिया जाएगा.

पटना: बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर राजधानी से लेकर राज्य के प्रखंडों और गांवों तक में तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य सरकार का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा पूरी तकनीकी मदद मिल रही है. इस बीच, वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रखंडों तक में व्यवस्था की गई है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि, "राज्य में कोविड जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए जिला स्तर तक शीत श्रृखंला उपकरण (कोल्ड चेन इक्वीपमेंट) का उपयोग किया जाएगा."

पांडेय ने बताया कि, "कोविड वैक्सीन के रख-रखाव के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त संसाधन का आवंटन किया है, जिसमें 539 डीप फ्रीजर, 432 आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर, 8 वॉक कूलर और 2 वॉक फ्रीजर शामिल हैं. इसमें से 423 आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर जिलों को आवंटित कर दिए गए हैं." पांडेय ने राज्य में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी होने का दावा करते हुए कहा कि, "प्रथम चरण में कोविड पोर्टल पर स्वास्थ्यकर्मियों (सरकारी व गैर सरकारी) लाभार्थियों का निबंधन किया जा चुका है. टीकाकरण के लिए 65 हजार टीकाकर्मी चिन्हित किये गये हैं, जिनकी सेवा ली जा सकेगी."

टीकाकरण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन

मंगल पांडेय ने कहा, "टीकाकरण के लिए स्थल का निर्धारण मतदान केंद्रों के आधार पर किया गया है. प्रत्येक सत्र स्थल पर तीन कक्ष होंगे. इन सत्र स्थलों की राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है. वैक्सीन के रख-रखाव के लिए राज्य के सभी शीत श्रृंखला संधारण केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है." पांडेय ने बताया कि, "वैक्सीन के रख-रखाव के लिए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में कोल्ड-चेन हैंडलर को प्रशिक्षित किया गया है और जिला स्तर पर भी वैक्सीन व कोल्ड चेन प्रबंधकों की तैनाती की गई है. वैक्सीनेशन के बाद किसी प्रकार के दिक्कत आने पर सभी सत्र स्थलों पर नोडल पदाधिकारी को चिह्न्ति किया जा चुका है."

कोविड 19 वैक्सीन के रख-रखाव के लिए मुख्यालय से जिला स्तर पर सबसे ज्यादा आवश्यकता आइस लांइड रेफ्रिजरेटर की होती है, जिसमें दो से आठ डिग्री तापमान पर रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि, "टीकाकरण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसके द्वारा 100 लोगों को टीका दिया जायेगा. जो लोग पहले से कोविड पोर्टल पर निबंधित हैं, उन्हीं 4 लाख 42 हजार 195 लाभार्थियों को टीका दिया जाएगा. अभी राज्य स्तर पर एक टीकौषधि भंडार, क्षेत्रीय स्तर पर 10, जिला स्तर पर 38 और प्रखंड स्तर पर 630 टीकौषधि भंडार की व्यवस्था की गई है."

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश कुमार बोले- कोरोना टीकाकरण के लिए बिहार तैयार, बताया पहले किसे मिलेगा वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget