एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' को लेकर बेतिया में तैयारी शुरू, जानिए पहले दिन का पूरा कार्यक्रम

Bihar CM Nitish Kumar: 23 से 28 दिसंबर तक 'प्रगति यात्रा' चलेगी. इस यात्रा को लेकर विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलावर हैं.

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से अपनी 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करेंगे. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. जिला प्रशासन की टीम प्रगति यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है. जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय और बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. वाल्मीकिनगर के घोटहवा टोला के साथ ही मझौलिया की धोकरहा पंचायत के शिकारपुर गांव का चयन किया गया है जहां सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत से सीएम रूबरू होंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले वाल्मीकिनगर के घोटहवा टोला जाएंगे. यहां 'प्रगति यात्रा' को संबोधित करेंगे और सरकार के किए गए कार्य को लोगों के बीच रखेंगे. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर से बेतिया की धोखरहा पंचायत के शिकारपुर जाएंगे. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिकारपुर के मनरेगा पार्क भी जाएंगे. इसे सजाने-संवारने का काम चल रहा है.

एसडीआरएफ ट्रेनिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसडीआरएफ ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे. साथ में मनरेगा पार्क का भी उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे गांव का चौमुखी विकास कार्य होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही बेतिया के कठईया जाएंगे. यहां बेतिया बाईपास रोड का निरीक्षण करेंगे.

28 दिसंबर तक होगा 'प्रगित यात्रा' का पहला चरण

बता दें कि 'प्रगति यात्रा' का यह पहला चरण होगा. बेतिया के अलावा इस यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और मुजफ्फरपुर भी जाएंगे. 23 से 28 दिसंबर तक यह यात्रा चलेगी. 'प्रगति यात्रा' के दूसरे चरण में नीतीश कुमार किन-किन जिलों का दौरा करेंगे इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है. उधर दूसरी ओर इस यात्रा को लेकर विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलावर हैं. सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'अलविदा यात्रा पर निकलने से पहले...', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार से सुबह-सुबह पूछ दिए 13 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget