एक्सप्लोरर

Bihar: 'कन्हैया से डरती है आरजेडी, कांग्रेस को बना दिया 'पिछलग्गू'...', किस पर भड़के प्रशांत किशोर?

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर कन्हैया कुमार की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. प्रशांत ने उन्हें प्रतिभाशाली बताया. उन्होंने कहा कि आरजेडी के दबाव में पार्टी उन्हें उभरने नहीं देती.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के रिश्तों पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने आरजेडी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए और कांग्रेस को बिहार में 'पिछलग्गू पार्टी' करार दिया. हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कन्हैया कुमार को राहुल गांधी के ट्रक पर चढ़ने से रोकने की घटना ने इस विवाद को और हवा दी है.
 
कन्हैया की प्रशांत किशोर ने की तारीफ
प्रशांत किशोर ने कन्हैया कुमार की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं है. कांग्रेस में जितने नेता बिहार में हैं, उनमें अगर किसी में प्रतिभा है तो कन्हैया कुमार है. वो उन चंद नेताओं में हैं जो कुछ कर सकते हैं." उन्होंने आगे कहा, "अगर कांग्रेस उनका इस्तेमाल बिहार में नहीं कर रही तो ये दिखाता है कि कांग्रेस बिहार में आरजेडी की पिछलग्गू पार्टी है."
 
कन्हैया से आरजेडी को डर- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने आरजेडी के रवैये पर तंज कसते हुए कहा, "आरजेडी का नेतृत्व कन्हैया कुमार जैसे लोगों से घबराता है. आरजेडी सोचती है कोई नया आदमी आ जाएगा तो हमारे नेतृत्व को चुनौती हो जाएगी." उन्होंने जोर देकर कहा, "इसलिए आरजेडी वाले कभी नहीं चाहेंगे कि कन्हैया कुमार जैसे लीडर या उस तरह के काबिल लड़के कांग्रेस में सक्रिय हों."
 
बता दें हाल ही में बिहार में मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान कन्हैया कुमार को सुरक्षा कर्मियों ने राहुल गांधी के ट्रक पर चढ़ने से रोका. इस पर किशोर ने कहा, "जो वीडियो हम लोगों ने देखा उसमें कई लीडर खड़े हैं. कन्हैया कुमार भी हो सकते थे." उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "सीधा दिखाता है कि आरजेडी का नेतृत्व ने कहा होगा कि भाई कन्हैया कुमार इस पर नहीं रहने चाहिए."
 
कांग्रेस का बिहार में कोई वजूद नहीं
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, "सीडब्ल्यूसी के मेंबर को आप नहीं चढ़ने दे रहे तो यह कांग्रेस की स्थिति को बताता है." उन्होंने आगे कहा, "कम से कम बिहार के नजरिए से... कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है. यह आरजेडी की पिछलग्गू पार्टी है. जो लालू जी तय करते हैं, वही कांग्रेस बिहार में करती है."

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बाढ़: सम्राट सरकार के दावे फेल! जन सुराज ने उठाए सवाल
बिहार बाढ़: सम्राट सरकार के दावे फेल! जन सुराज ने उठाए सवाल
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
दिल्ली हादसा: राहुल गांधी के बयान पर BJP का रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री जी से…'
दिल्ली हादसा: राहुल गांधी के बयान पर BJP का रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री जी से…'
बिहार में बाढ़ के बीच पटना में 5 लोगों की मौत, 13 जिलों के 79 प्रखंड डूबे
बिहार में बाढ़ के बीच पटना में 5 लोगों की मौत, 13 जिलों के 79 प्रखंड डूबे

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
Embed widget