एक्सप्लोरर

Bihar: CM नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, 'बिहार में खाली पड़े पदों पर जल्द होगी भर्ती'

Bihar News: बिहार में महिलाओं के लिए आरक्षण नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग पदों पर समान रूप से मिलेगा. नीतीश कुमार ने बताया कि 1.51 लाख पदों पर चल रही भर्ती पर आरक्षण लागू होगा.

बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की घोषणा की है. यह फैसला न केवल नियमित पदों पर, बल्कि संविदा और आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली नियुक्तियों पर भी लागू होगा. सरकार के इस निर्णय का लाभ राज्य में चल रही 1.5 लाख से अधिक रिक्तियों की भर्ती प्रक्रिया में भी महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी. उन्होंने लिखा कि यह निर्णय बिहार की महिलाओं को नौकरी के क्षेत्र में और अधिक अवसर देगा और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करेगा.

1.51 लाख पदों पर चल रही भर्ती पर लागू होगा आरक्षण

नीतीश कुमार ने बताया कि मौजूदा में राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 1 लाख 51 हजार 579 पद खाली हैं. इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में जारी है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों में भी बिहार की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा.

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि जहां भी रिक्तियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए ताकि योग्य युवाओं, खासकर महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके.

सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह फैसला राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने लिखा, "हम लोग राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं की सक्रिय एवं सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रति संकल्पित हैं."

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले को बिहार में लैंगिक समानता और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. बिहार पहले से ही पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर देश में उदाहरण बना चुका है. अब नौकरी के क्षेत्र में 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं को नई दिशा देने का प्रयास किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, सरकार ने 29 अधिकारियों को किया ट्रांसफर
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, सरकार ने 29 अधिकारियों को किया ट्रांसफर
बिहार बाढ़ में 20 लाख लोग फंसे! तेजस्वी ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग
बिहार बाढ़ में 20 लाख लोग फंसे! तेजस्वी ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग
'सत्ता के करीबियों को पुलिस...', स्वतंत्र भारद्वाज पर नेहा बोरा का बयान
'सत्ता के करीबियों को पुलिस...', स्वतंत्र भारद्वाज पर नेहा बोरा का बयान
कटिहार में बाढ़ का कहर! गांव डूबे, घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग
कटिहार में बाढ़ का कहर! गांव डूबे, घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget