एक्सप्लोरर

लालू यादव की दो बेटियों के चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर का तंज, पिछले 30 साल का इतिहास बताया

Prashant Kishor Reaction on Lalu Yadav: प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवारवाद देश और बिहार में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को खोखला कर रहा है. आज इससे कोई पार्टी अछूती नहीं है.

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने परिवारवाद की राजनीति पर एक बार फिर तंज कसा है. आरजेडी के साथ बीजेपी पर भी उन्होंने निशाना साधा. पिछले 30 साल का इतिहास दिलाया. प्रशांत किशोर ने बुधवार (27 मार्च) को जारी किए गए अपने बयान में लालू यादव की दो बेटियों के चुनाव लड़ने पर हमला बोला.

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवारवाद देश और बिहार में कोढ़ के तौर पर लोकतंत्र को खोखला कर रहा है. परिवारवाद आज की परेशानी नहीं है अगर समाज को याद होगा तो 1975 में जय प्रकाश नारायण का जो आंदोलन था उसमें परिवारवाद सबसे बड़ा मुद्दा था. आज इससे कोई पार्टी अछूती नहीं है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ये आरजेडी में हो रहा है या कांग्रेस में हो रहा है. आप भारतीय जनता पार्टी को देख लीजिए. अभी सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं. इनके पिता कांग्रेस में विधायक और मंत्री थे. उसके बाद लालू यादव का दौर आया तो उसमें विधायक और मंत्री बने. नीतीश कुमार का दौर आया तो उसमें विधायक और मंत्री बने. जीतन राम मांझी का दौर आया तो उसमें विधायक-मंत्री बने. आज बीजेपी को अपना नेतृत्व बनाना है तो उसी परिवार के कड़ी से बैठा कर किसी को उन्होंने बनाया है.

1250 परिवार के लोग ही एमपी-एमएलए

पीके ने कहा, "बिहार में पिछले 30 साल में जितने लोग यहां सांसद-विधायक बने हैं, चाहें जिस दल से बने हों सबकी सूची अगर आप बनाइएगा तो आपको पता चलेगा कि 1250 परिवार के लोग ही एमपी-एमएलए बने हैं. परिवारवाद का ये असर है आप पार्टियों से इसे मत देखिए जो जिस पार्टी का दौर होता है उसी परिवार के लोग उसमें घुस जाते हैं."

यह भी पढ़ें- महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे का पेंच झारखंड में अटका? कांग्रेस के हाथ से फिसल न जाए पूर्णिया-सुपौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget