एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: अमित शाह के बिहार दौरे से पहले प्रशांत किशोर ने क्यों कहा पलटीमार? BJP और कांग्रेस को बताया एक समान

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बिहार दौरे को लेकर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटूराम हैं. ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन ठीक उतना ही बड़ा पलटीमार बीजेपी वाले भी हैं. बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह लौरिया में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चिल्लाकर कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए बीजेपी (BJP) के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.

अमित शाह के बयान पर ली चुटकी

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेतिया के किसी पत्रकार ने सीएम नीतीश को लेकर अमित शाह सवाल पूछा नहीं था, खुद ही खड़ा होकर अमित शाह चिल्ला रहे थे. बोल रहे थे नीतीश के लिए सारे दरवाजे बंद हैं, लेकिन मौजूदा समय में क्या मजाक हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक बंद किया पर कुंडी लगाना भूल गए, फिर पलट कर नीतीश कुमार के साथ चले गए. 

'40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है'

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार की आज ये दुर्दशा क्यों है? वो इसलिए है क्योंकि 40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है. बिहार की दुर्गति का कारण आज 40 सांसद बन गए हैं. 40 सांसदों के लालच में आज देश में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की हो ये किसी भी हद के पार जाने को तैयार हैं.

अमित शाह पहुंच रहे हैं बिहार

बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह पटना के पालीगंज में बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके साथ ही अमित शाह पटना के बाहरी इलाके में कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान भी जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Visit: PM मोदी के बाद अब अमित शाह का बिहार दौरा, OBC महासम्मेलन में सेट करेंगे 'पॉलिटिकल गेम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget