एक्सप्लोरर

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे

राघोपुर के रामपुर गांव की घटना है. मृतकों में बच्चों की संख्या अधिक है. नाव पर 35 से 40 लोग सवार थे. घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू हुआ. एंबुलेंस से अस्पातल पहुंचाया गया.

बिहार के हाजीपुर (वैशाली) में मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) की देर शाम एक नाव गंगा नदी में पलट गई. इस पर 35 से 40 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है. ये सभी लोग मृत्यु भोज खाने जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. 

नाव कैसे पलटी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. यह घटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर गांव की है. मृतकों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू हुआ. एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लापता लोग भी तुरंत खोजबीन में जुट गए. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई है. एसडीआरएफ को सूचना दी गई. हादसे के बाद कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली.

यह भी पढ़ें- अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

हालांकि प्रशासनिक स्तर से मौतों का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं किया गया है. संख्या ऊपर नीचे हो सकती है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों के यहां कोहराम मच गया है.

क्या बोले तेजस्वी यादव?

हादसे पर तेजस्वी ने कहा, "राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई. डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे. ईश्वर सबको सुरक्षित रखें. स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत-बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया."

कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख

बिहार कांग्रेस की ओर से हादसे पर दुख जताया गया है. पार्टी ने कहा, "वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि."

उपेंद्र कुशवाहा बोले- अति दुखद खबर

आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "राघोपुर (वैशाली, बिहार) में गंगा नदी में नाव पलटने की दुर्घटना में डूबने से बच्चों सहित कई लोगों के निधन की अति दुखद खबर मिली है. स्थानीय प्रशासन राहत द्वारा बचाव कार्य जारी है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करते हैं."

यह भी पढ़ें- PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget