एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: PM मोदी के बाद अब अमित शाह का बिहार दौरा, OBC महासम्मेलन में सेट करेंगे 'पॉलिटिकल गेम'

Amit Shah News: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. वहीं, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अमित शाह की यह पहली बिहार यात्रा है.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इसी महीने दो बार बिहार आने के बाद अब शनिवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह पटना के पालीगंज में बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस सम्मेलन के जरिए अमित शाह पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से न केवल ओबीसी मतदाताओं को साधेंगे बल्कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश का 'पॉलिटिकल गेम' भी सेट कर देंगे.

वहीं, अमित शाह पटना के बाहरी इलाके में कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ATARI) जाएंगे. ATARI द्वारा दान की गई दो एकड़ भूमि पर स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा के नाम पर एक पार्क विकसित किया गया है.

10,000 सामाजिक सम्मेलन आयोजित होगी- के. लक्ष्मण 

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण ने बताया कि ओबीसी मोर्चा ने आने वाले दिनों में पूरे देश में 10,000 सामाजिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया है. इसके तहत 9 मार्च को पटना के पालीगंज में एक सामाजिक महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे. इस सम्मेलन में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. 

के. लक्ष्मण कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ओबीसी समाज और अति पिछड़ों को जितना सम्मान दिया गया और उनके कल्याण के लिए कार्य किए गए, उतना काम कभी नहीं किया गया. इन्हीं मुद्दों को लेकर मोर्चा देश भर में 10,000 सामाजिक सम्मेलन आयोजित कर रहा है.

'चुनाव में ओबीसी समाज सक्रिय भूमिका निभाएगी'

लक्ष्मण ने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 20 से 25 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार सामाजिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है. आने वाले चुनाव में ओबीसी समाज सक्रिय भूमिका निभाएगी. लोकसभा चुनाव बहुत जल्द होने वाला है. ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग की संख्या आबादी के 50 प्रतिशत से अधिक है. उन्हें यह बताने कि जरूरत है कि मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में क्या किया है.

कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार 

उन्होंने दावा किया कि ओबीसी इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगा. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अमित शाह की यह पहली बिहार यात्रा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके स्वागत में नहीं रहेंगे. मुख्यमंत्री गुरुवार को विदेश के दौरे पर गए हैं. हालांकि, अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर बीजेपी में काफी उत्साह है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: लंदन पहुंचे CM नीतीश, साइंस म्यूजियम का किया दौरा, 'ड्रीम प्रोजेक्ट' पर मुख्यमंत्री का आया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Embed widget