एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर प्रशांत किशोर ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- JDU का नाम लेना वाला कोई बचेगा

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं. वहीं, प्रशांत किशोर शुक्रवार को जेडीयू को लेकर बड़ा बयान दिया.

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को जेडीयू (JDU) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इस बात का अहंकार है कि वोट मेरे पास हो न हो किसी को भी जनता वोट देगी, लेकिन मुख्यमंत्री हम ही बनेंगे. जनता वोट किसी को देगी जुगाड़ लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन जाएंगे. नीतीश कुमार के इस अहंकार को जनता इतने सिरे से खत्म करेगी कि जेडीयू का नाम लेना वाला कोई नहीं बचेगा आप लिखकर रख लीजिए.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पदयात्रा करते समय लोगों के अंदर जो गुस्सा देख रहा हूं वह नीतीश कुमार के प्रति भयावह है. नीतीश कुमार जिस तरीके की सरकार चला रहे हैं आज जो पटना जाता है उनपर नीतीश कुमार लाठीचार्ज करवा देते हैं. पटना कोई अगर मांग लेकर चला गया तो उसे बेवकूफ कह देते हैं. नीतीश कुमार 2015 के बाद कई बार पलटी मारकर अपना हित-अहित कर चुके हैं. आज समाज का हर वर्ग जान गया है कि नीतीश कुमार को किसी से मतलब नहीं है बस इन्हें मुख्यमंत्री बने रहना है और फेविकोल लगा कर कुर्सी से चिपके रहना है.

नीतीश कुमार को अहंकार है- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि कभी बीजेपी का कमल पकड़ कर तो कभी लालटेन पर लटककर मुख्यमंत्री बने रहें, बिहार चाहे भाड़ में जाए. बिहार की जनता का कुछ भी हो उससे इनको कोई लेना देना नहीं है. नीतीश कुमार को बिहार की जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं रह गई है. नीतीश कुमार का पूरे बिहार में पुरजोर विरोध होना चाहिए. नीतीश कुमार को अहंकार इस बात का है कि 42 विधायक होने के बाद भी ये मुख्यमंत्री बने ही रहते हैं. आप अगर देखियेगा तो जेडीयू के 117 विधायक हुआ करते थे, वहां से घटकर 72 हुए. इसके बाद 42 में आ पहुंचे हैं. अगली बार जनता इतना कम विधायक देगी कि कोई गणित और जुगाड़ इनको मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगी, आप लिखकर रखिए.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर SC के फैसले पर तेजस्वी बोले- 'अगर BJP के दुष्प्रचारी तंत्र को झटका नहीं लगता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget