एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने CM नीतीश और BJP के बीच 'कनेक्शन' को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'कई लोगों को लग...'

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा को लेकर बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर इन दिनों काफी हमलावर हैं. शनिवार को उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है. आज देश में कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी (BJP) के खिलाफ देश स्तर पर कोई बड़ा महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं, ये बात पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है, जहां तक मैं समझ पाया हूं कि नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन बीजेपी के साथ उन्होंने चैनल बंद नहीं किया है. इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि हरिवंश नारायण (Harivansh Narayan Singh) जो राज्य सभा के उपसभापति के पद पर बने हुए हैं. हरिवंश नारायण जेडीयू से एमपी हैं.

यह बात समझ से परे है- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी को जब नीतीश कुमार ने छोड़ा और उस गठबंधन से बाहर आए तो हरिवंश ने न उपसभापति के पद से इस्तीफा दिया है और न पार्टी ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है. पार्टी ने भी उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं की है. यह बात समझ से परे है कि जिस गठबंधन से नीतीश कुमार बाहर आ गए, उस दल में आप या आपके दल का एक एमपी राज्य सभा में उपसभापति जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैसे बना रह सकता है? मेरी जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार का बीजेपी के साथ जो संपर्क है वो हरिवंश के माध्यम से बना हुआ है.

दो अक्टूबर से कर रहे हैं जन सुराज पदयात्रा

बता दें कि रणनीतिकार प्रशांत किशोर बीते साल दो अक्टूबर से बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं. फिलहाल समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित है. इसके बावजूद वह राजनीति को लेकर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Updates: इन 24 जिलों में तापमान में वृद्धि के अनुमान, लू चलने की संभावना, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget