एक्सप्लोरर

'लोग सीरियस तब लेंगे जब आप…', चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चिराग को लेकर कहा कि युवा नेता हैं. लालू, नीतीश, सुशील मोदी, रामविलास पासवान का दौर निकल गया. चिराग पासवान दावेदारी रखते हैं तो उनका स्वागत है.

Prashant Kishor News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से मैदान में उतर सकते हैं. इसको लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. गुरुवार (05 जून, 2025) को वे छपरा में संवाददाताओं से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से कैबिनेट में मंत्री हैं. विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को लोग सीरियस तब लेंगे जब आप मंत्री परिषद का पद छोड़ दीजिए. एमपी के पद से इस्तीफा देकर लड़िए. 

पीके ने कहा कि वो बिहार की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, तो हमारा व्यक्तिगत मत है कि अच्छी बात है. नए युवा नेता हैं. लालू, नीतीश, सुशील मोदी, रामविलास पासवान का दौर निकल गया. चिराग पासवान दावेदारी रखते हैं तो उनका स्वागत है. लोकतंत्र है. जनता को तय करने दीजिए. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा, "दिल्ली और पटना दोनों जगह पैर रखकर आप राजनीति नहीं कर सकते हैं. व्यक्तिगत तौर पर मैं इसका स्वागत करता हूं कि बिहार में चिराग आएं और यहां की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं. अच्छी बात है." 

मुजफ्फरपुर कांड पर सीएम नीतीश पर किया हमला

दूसरी ओर मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर पीके ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक भी बयान जारी नहीं किया है. एक निर्भया का मामला हुआ था पूरा देश हिल गया. उससे भयावह घटना बिहार में हुई है और कोई उस पर संज्ञान लेने वाला नहीं है.

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से कहा कि आप सेना में गए हैं और फिजिकली फिट नहीं हैं तो क्या लड़ पाएंगे? बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट नहीं हैं उस पद पर रहने के लिए. कैमरे पर ये बात कह रहे हैं. अगर है दम तो मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दीजिए. 

पीके ने कहा कि हम किसी पर आरोप लगाते हैं तो कहता है कोर्ट में ले जाएंगे, तो नीतीश कुमार में दम है तो हमको कोर्ट में ले चलें कि वो मानसिक तौर पर स्वस्थ हैं. ये स्वस्थ नहीं हैं. इनको गंभीर बीमारी है. जो व्यक्ति प्रधानमंत्री का नाम भूल जा रहा है उसको आप समझ रहे हैं कि वो बिहार की समस्याओं को निपटाएगा? भाजपाइयों को एक मानसिक तौर पर अस्वस्थ व्यक्ति को बिहार के 13 करोड़ लोगों पर थोपना नहीं चाहिए. 

यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Tour: पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारी! इस बार कौन सा जिला होगा? यहां देखिए डिटेल्स

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज कुमार के समर्थन में जुटे JDU कार्यकर्ता, श्याम रजक ने क्या कहा?
नीरज कुमार के समर्थन में जुटे JDU कार्यकर्ता, श्याम रजक ने क्या कहा?
गयाः तोरण द्वार से नाम हटते ही बवाल, पुलिस के सामने 2 गांवों के ग्रामीण भिड़े
गयाः तोरण द्वार से नाम हटते ही बवाल, पुलिस के सामने 2 गांवों के ग्रामीण भिड़े
JDU के दो नेताओं के बीच 'गदहा' की एंट्री, अनंत सिंह ने अब क्या कहा?
JDU के दो नेताओं के बीच 'गदहा' की एंट्री, अनंत सिंह ने अब क्या कहा?
DUSU चुनाव रिजल्ट: ABVP की जीत पर CM सम्राट चौधरी बोले- 'नए भारत के…'
DUSU चुनाव रिजल्ट: ABVP की जीत पर CM सम्राट चौधरी बोले- 'नए भारत के…'

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
Embed widget