एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Tour: पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारी! इस बार कौन सा जिला होगा? यहां देखिए डिटेल्स

PM Narendra Modi: पीएम मोदी बिहार को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं. बीजेपी की बिहार इकाई उनके आगमन को लेकर तैयारी में जुट गई है. औपचारिक ऐलान जल्द होने की उम्मीद है.

PM Modi Bihar Tour: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ सकते हैं. 20 जून को कार्यक्रम तय हो सकता है. वे सीवान में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. पहले मोतिहारी में जनसभा का कार्यक्रम तय हो रहा था, लेकिन अब सीवान में जनसभा हो सकती है. 

पीएम के आगमन की तैयारी में बिहार बीजेपी इकाई

पीएम मोदी चुनाव को लेकर एनडीए का एजेंडा जनता के सामने रख सकते हैं. मंच पर एनडीए के तमाम दलों के प्रमुख नेता नजर आ सकते हैं. एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी. पीएम मोदी बिहार को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं. बीजेपी की बिहार इकाई उनके आगमन को लेकर तैयारी में जुट गई है. कार्यक्रम को लेकर औपचारिक ऐलान जल्द होने की उम्मीद है. 

29 मई को दो दिवसीय दौरे पर आए थे पीएम मोदी

पीएम का लगातार बिहार दौरा होना नेताओं और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के उद्देश्य से भी देखा जा रहा है. बीजेपी की चुनावी तैयारियों को धार भी देंगे. इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे. पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. पटना में रोड-शो भी किया था. इसके अलावा पटना स्थित पार्टी दफ्तर में बीजेपी नेताओं के साथ उन्होंने बैठक भी की थी. 30 मई को बिक्रमगंज में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था. 

इससे पहले प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर बिहार के मधुबनी जिले में आए थे और सभा को संबोधित किया था. अपने इसी दौरे के दौरान पीएम ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आतंकियों को कल्पना से परे सबक सिखाने की घोषणा की थी. बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. बिहार में 243 सीटें हैं. एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है. तमाम दल तैयारियों में जुटा है. पीएम बिहार चुनाव को लेकर खुद एक्टिव नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु की घटना पर अब आया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'फरेबी सरकारों को इससे…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget