एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश को न तेजस्वी से प्यार, न RJD पसंद? PK ने खोली बिहार के CM की 'पोल', BJP का प्लान भी OUT!

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते. आगामी दोनों चुनाव कब होंगे ये नहीं पता, लेकिन बिहार में जो आज की व्यवस्था है उस तर्ज पर नहीं होगा.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार (27 जून) को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पोल खोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पता था कि 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाती और कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा. बीजेपी की मजबूरी लोकसभा के चुनाव तक है. लोकसभा में बीजेपी एक बार जीतकर आ जाती तो उनकी सरकार दिल्ली में बन जाती. फिर उनको बिहार के मुख्यमंत्री के पद से हटा देती.

पीके ने बताया कि नीतीश कुमार ने अनुमान लगाने के बाद बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन की व्यवस्था बना ली ताकि 2025 तक वह मुख्यमंत्री के पद पर बने रहें. नीतीश कुमार ने कहा है कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है वो ऐसा क्यों बोल रहे हैं. नीतीश कुमार बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते. नीतीश कुमार को न तेजस्वी से प्यार है न कभी वो आरजेडी के समर्थित हो सकते हैं.

'कौन किधर भागेगा कोई नहीं जानता'

पीके ने कहा कि आगामी दोनों चुनाव कब होंगे ये नहीं पता, लेकिन बिहार में जो आज की व्यवस्था है उस तर्ज पर नहीं होगा. कौन नेता या दल किधर भागेगा ये कोई नहीं जानता है. आज जो व्यवस्था है जिसमें छह दल एक हो रहे हैं. अगले चुनाव से पहले आप देखेंगे इसमें बड़ा परिवर्तन आएगा. इसकी झलक आपको दिख भी रही होगी. महागठबंधन को 2015 में हमने बनवाया है तो मैं जानता हूं कि इसको बनाने में क्या समस्या है और इसे चलाने में क्या परेशानी आती है. कितना समय और प्रयास करना पड़ता है.

2015 का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उस समय में तीन दलों का जो महागठबंधन था उसे मैंने ही बनवाया था. 2015 में जो महागठबंधन बना था उसमें लालू और नीतीश कुमार कितनी बार मिले थे? नीतीश कुमार ने महागठबंधन क्यों बनवाया इसको समझने की जरूरत है. मुझसे दिल्ली में मिले थे जहां उन्होंने मुझे खुद महागठबंधन बनाने और उसमें शामिल होने को कहा था.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: 'किसी की पूजा और पद्धति में हस्तक्षेप नहीं है, एक समान की बात हो रही', UCC पर बोले शाहनवाज हुसैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget