एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 'किसी की पूजा और पद्धति में हस्तक्षेप नहीं है, एक समान की बात हो रही', UCC पर बोले शाहनवाज हुसैन

Shahnawaz Hussain Reaction on Uniform Civil Code: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जेडीयू द्वारा खुशी मनाने पर कहा शाहनवाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. खुशी मनाने का समय देखा जाएगा.

पटना: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर मंगलवार (27 जून) को प्रतिक्रिया दी. शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि देश में कानून सबके लिए बराबर हो. यह भारत का संविधान भी कहता है. किसी की पूजा और पद्धति में कोई हस्तक्षेप नहीं है. एक समान की बात हो रही है. जो गरीब मुसलमान हैं हमलोग उनकी भी चिंता करते हैं और करेंगे.

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि जितने दल इकट्ठा हुए थे उस पर प्रधानमंत्री ने इशारा किया है कि भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है. अगर सबके भ्रष्टाचार के बारे में बताते तो शाम हो जाती. कुछ दलों के भ्रष्टाचार को बता दिया है. आगे भी बताएंगे. ऐसा नहीं है कि जिसका नाम नहीं लिया उसे क्लीन चिट मिल गई.

इस सवाल पर कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि कांग्रेस बीजेपी को सपोर्ट कर रही है. इस पर शाहनवाज ने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस की पुरानी बागी हैं. कांग्रेस को छोड़कर तो यहां तक पहुंची हैं तो उनके बोल एक कैसे हो सकते हैं. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जेडीयू द्वारा खुशी मनाने पर कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, खुशी मनाने का समय देखा जाएगा.

'नरेंद्र मोदी देते हैं कार्रवाई की गारंटी'

वहीं बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के आरोप पर कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है इस पर कहा कि यह आरोप गलत है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीति को नरेंद्र मोदी की राजनीति ने फेल कर दिया है. विपक्षी दलों की गारंटी भ्रष्टाचार की है. नरेंद्र मोदी कार्रवाई की गारंटी देते हैं.

पीएम मोदी ने क्या कहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में कहा- "समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है. देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है. सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि समान नागरिक संहिता लाओ, लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग हैं."

यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट ने सीवान के जिला प्रशासन पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, PM राहत कोष में जाएगी ये राशि, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget