एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'मैंने मुंह खोला तो नहीं बचेगा किसी का धोती-पायजामा', PK बोले- नीतीश-तेजस्वी से जरूर पूछे जाएं ये सवाल

Bihar News: पीके ने कहा कि नीतीश कुमार एक उम्रदराज व्यक्ति हो चुके हैं. कहते कुछ और करते कुछ और हैं, बोलते कुछ और हैं. बड़े भाई ने 15 साल बिहार को पीछे किया. अब 15 साल से छोटा भाई कर रहा है.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार (21 जून) को बयान जारी कर चाचा-भतीजे की जोड़ी पर तीखा हमला किया. बिहार की जनता को लगातार उनके हक के लिए सचेत कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार के एक घोटाले पर बड़ा बयान देते हुए घेरा. प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के नेता जनता को लूट रहे हैं. कोई उनसे पूछे कि इतना पैसा वो कहां से लेकर आ रहे हैं. मैंने तो इनके लिए काम किया है, अगर मेरा मुंह खुल गया तो किसी का धोती-पायजामा नहीं बचेगा.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक उम्रदराज व्यक्ति हो चुके हैं. कहते कुछ, करते कुछ और बोलते कुछ और हैं. अब वो राजनीतिक और सामाजिक रूप से अकेले हो चुके हैं. प्रशांत किशोर ने लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बड़े भाई ने 15 साल बिहार को पीछे किया, अब 15 साल से छोटे भाई बिहार को पीछे धकेल रहे हैं. फिलहाल दोनों चाचा-भतीजा मिलकर बिहार को पीछे कर रहे हैं.

'तेजस्वी यादव अपना बर्थडे चार्टर प्लेन में मना रहे'

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर ने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज आरजेडी, जेडीयू के नेता बिहार के गरीब लोगों को लूट कर अपना काम चला रहे हैं. तेजस्वी यादव अपना बर्थडे चार्टर प्लेन में मना रहे हैं. मीडिया से कहा कि जरूर पूछें कि आखिर वो इतना पैसा कहां से ला रहे हैं?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव से पूछें कि दल चलाने के लिए पैसा कहां से आ रहा है. यह सवाल सीएम नीतीश कुमार से भी पूछें कि जेडीयू को चलाने के लिए पैसा कहां से आ रहा है. पीके ने कहा कि मेरा मुंह खुलवा दीजिएगा तो हमने तो उनका काम किया है. उनका धोती-पायजामा नहीं बचेगा. बता दें कि बिहार में जेडीयू सांसद के परिवार पर 1600 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है. हाईकोर्ट में मामला है.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: 'कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही विपक्षी एकता की बैठक', सुशील मोदी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget