एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर बोले प्रशांत किशोर- 'लालू जी अपने परिवार में…'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने लालू यादव को चैलेंज किया है. पीके ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे यह घोषणा करें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समाज का सबसे काबिल व्यक्ति होगा, न कि तेजस्वी.

Prashant Kishor: तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "लालू जी अपने परिवार में किसे रखते हैं या निकालते हैं, इससे बिहार को क्या लेना-देना है. आज भी वे चाहते हैं कि उनके बेटे तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनें." 

'...तो हम अपना पूरा अभियान वापस ले लेंगे'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "अगर उनमें हिम्मत है तो वे यह घोषणा करें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समाज का सबसे काबिल व्यक्ति होगा, न कि उनका बेटा तेजस्वी. अगर वे यह घोषणा कर दें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समाज का सबसे काबिल व्यक्ति होगा तो हम अपना पूरा अभियान वापस ले लेंगे और उनका समर्थन करेंगे."

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज (रविवार) एक दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुंचे थे. वैशाली के महनार प्रखंड में एक जनसभा को उन्होंने संबोधित किया. इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने तेज प्रताप यादव से जुड़े सवालों का जवाब दिया.

नीतीश कुमार पर भी प्रशांत किशोर ने बोला हमला

दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश पर हमला बोला. कहा कि देश के सबसे गरीब राज्य के मुख्यमंत्री विकास के लिए नीति आयोग की बैठक में कल नहीं गए बल्कि आज एनडीए (NDA) के मुख्यमंत्रियों की बैठक में इसलिए गए ताकि वह बीजेपी से अपनी पार्टी के लिए सीटों का मोलभाव कर सकें. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार इसलिए नहीं गए क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. अगर वह कल की बैठक में जाते तो उन्हें दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मिलना पड़ता, उनसे बात करनी पड़ती, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पूरे देश की मीडिया के सामने आ जाती.

यह भी पढ़ें- 'वो तो चमत्कारी पुरुष, कुछ भी कर सकते हैं...', CM नीतीश के मंत्री ने तेज प्रताप प्रकरण पर ली चुटकी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget