एक्सप्लोरर

Bihar SIR: दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन पर क्या बोले प्रशांत किशोर? 'बात राहुल गांधी की नहीं है, वो…' 

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्ष तो आवाज उठाता रहेगा. अंततः तो जनता मालिक है. जनता भी देख रही है. लंबे समय तक चुनाव आयोग मुंह नहीं छुपा सकता है. जवाब तो देना ही पड़ेगा.

बिहार में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी के आरोप को लेकर विपक्ष संसद में अभी तक कई बार हंगामा कर चुका है. इसी क्रम में सोमवार (11 अगस्त) को विपक्षी दल के नेताओं ने दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य सांसदों को हिरासत में ले लिया. अब दिल्ली में हुए विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पीके ने कहा, "जब करीब-करीब पूरा विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ सार्वजनिक तौर पर बात रखी है तो कम से कम चुनाव आयोग को जांच करके अपना पक्ष जनता के सामने रखना चाहिए. बात राहुल गांधी की नहीं है, वो विपक्ष के नेता हैं. पूरी प्रक्रिया अगर पारदर्शी नहीं होगी तो लोकतंत्र कहां बचेगा? अगर राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर... वोटर लिस्ट को लेकर... जो बात रखी है तो चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए." 

'लंबे समय तक चुनाव आयोग मुंह नहीं छुपा सकता'

प्रशांत किशोर ने कहा, "जहां तक मैंने आज देखा है तो वो (विपक्ष) लोग शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे. पुलिस ने रोका है. वहां की क्या स्थिति है मुझे मालूम नहीं है. विषय मार्च नहीं है, विषय है वोटर लिस्ट को लेकर… वोटिंग प्रक्रिया को लेकर… इतने बड़े पैमाने पर बात रखी गई है तो चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए. लोकतंत्र में ऑप्शन कभी बंद नहीं होता है. विपक्ष तो आवाज उठाता रहेगा. अंततः तो जनता मालिक है. जनता भी देख रही है. लंबे समय तक चुनाव आयोग मुंह नहीं छुपा सकता है. जवाब तो देना ही पड़ेगा." 

जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने कहा कि दो दिन पहले अमित शाह आए थे. गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि बांग्लादेशी और नेपाल से घुसपैठिए आ गए. क्या गृह मंत्री यह कह रहे हैं कि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार होते हुए घुसपैठिए आ गए और उन्होंने पेपर बवना लिए? उन्होंने वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लिया? ये तो राहुल गांधी की बात को और बल देता है. राहुल गांधी भी तो यही कह रहे हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget