एक्सप्लोरर

Prashant Kishor ने उठाया बिहार के ‘शिक्षा बजट’ पर सवाल, कहा- इसमें भी बंदरबांट, नीतीश-लालू को घेरा

Bihar Budget 2023: बिहार में कुछ दिनों में बजट पेश होने वाला है. प्रशांत किशोर ने इससे पहले ही बिहार के शिक्षा बजट पर सवाल खड़े किए. जन सुराज पद यात्रा के दौरान वह बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला. साल 2023 के लिए बिहार का बजट पेश होने वाला है. इधर, प्रशांत किशोर ने पहले ही बिहार में शिक्षा के बजट को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हर साल बिहार में शिक्षा बजट पर 40 हजार खर्च होता है वह कहां जाता है? कहा कि 40 हजार करोड़ रुपये स्कूल पर खर्च होता है और चार बच्चा भी पढ़ कर नहीं निकलता है. उन्होंने कहा कि इसमें भी बंदरबांट का खेल चल रहा. इतने पैसे खर्च होने के बाद भी शिक्षा में कोई सुधार नहीं है.

'40 हजार करोड़ में चार बच्चे भी पढ़ के नहीं निकलते हैं'

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पद यात्रा के दौरान किसी गांव में संवाद के दौरान ये बातें वहां के ग्रामीणों से बोली. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर आप लोग कहते हैं कि यहां पढ़ाई नहीं हो रहा है, उसी शिक्षा व्यवस्था पर इतना पैसा खर्च होता है. शिक्षा के क्षेत्र में हुए खर्च को लेकर कहा की ये पैसा कहां जाता है? 40 हजार में चार बच्चे भी पढ़ के नहीं निकलते हैं तो समझिए कितना लूट है. कहा कि इससे ये भी समझा जा सकता कि सरकारी तंत्र में कितनी व्यवस्था है. उनका कहना है कि अगर इसको सुधारना है तो ऊपर से लेकर नीचे तक सभी को सुधारना पड़ेगा तब जाकर व्यवस्था सही होगी. मैं इसलिए पदयात्रा कर रहा हूं ताकि सरकारी तंत्र में सुधार ला सके.

'अपने बच्चे के लिए वोट दीजिए'

आगे फिर किशोर पुरानी बातों को दोहराते बोले कि मेरा गांव गांव जाकर पदयात्रा करने का मकसद यही है कि आपको बता सकें कि आप या आपके बच्चे अपने जीवन को सुधारने के लिए किसी मोदी, किसी लालू, किसी प्रशांत किशोर और किसी नीतीश को वोट मत दीजिए. अपने बच्चे के लिए वोट कीजिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी विचारधारा, धर्म, जाति के लिए खड़े मत हो. अपने लिए और अपने बच्चे के लिए खड़े रहें और सोचे. बता दें कि प्रशांत किशोर दो अक्टूबर 2022 से पद यात्रा पर हैं. इस दौरान वह बिहार की नीतीश और लालू सरकार को जमकर निशाने पर लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Hajipur Crime: रात के अंधेरे में लड़की की लाश लेकर ई-रिक्शा से घूम रहे थे कुछ लोग, पुलिस की पड़ी नजर तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget