एक्सप्लोरर

Hajipur Crime: रात के अंधेरे में लड़की की लाश लेकर ई-रिक्शा से घूम रहे थे कुछ लोग, पुलिस की पड़ी नजर तो...

Bihar News: सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र इलाके के आसपास गश्ती कर रही पुलिस टीम की एक ई-रिक्शे पर नजर पड़ी. 22 साल की नवविवाहिता की हत्या की बात कही जा रही. ससुराल वाले फरार है.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में सोमवार की रात के अंधेरे में ई-रिक्शा से नवविवाहिता लड़की की लाश लेकर दो लोग घूम रहे थे. वहां गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने देख लिया और जब जाकर जांच पड़ताल की तो चालक शव के साथ पकड़ा गया. वहीं उसमें बैठे दो लोग पहले ही कूद कर भाग निकले. घटना नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र इलाके की है. पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ससुराल वाले हैं फरार

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता लड़की की हत्या हुई है. लड़की के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं और गला दबाकर हत्या की बात कही जा रही. घटना के बाद से लड़की के ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हैं. कहा जा रहा कि ससुराल में ही लड़की की हत्या कर दी गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए ई-रिक्शा से ले जा रहे थे. मृतक लड़की सौरभ की पत्नी थी जो शहर की रहने वाले थी. लड़की की हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है. लड़की की हत्या ससुराल में हुई है या लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना घटी है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. ससुराल वाले भी घर छोड़कर फरार हैं और लड़की के मायके से कोई अस्पताल नहीं पहुंचा है.

हाजीपुर की ही रहने वाली है लड़की

इस मामले पर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला का रिक्शे से शव बरामद हुआ है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक महिला हाजीपुर की ही रहने वाली थी. पुलिस कार्रवाई में लगी है. परिवार के द्वारा आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले पर जांच पड़ताल की जाएगी. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में इंडसइंड बैंक के लापता मैनेजर का रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, कर्ज के कारण खुदकुशी की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget